चंडीगढ़, 31 दिसंबर। कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन ने हरियाणा निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को करारा झटका दिया है। हरियाणा निकाय चुनाव में 27 दिसंबर को हुए मतदान में भाजपा के हाथ केवल एक सीट हाथ लगी है। वहीं, सत्ता में उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी का तो खाता भी नहीं खुला। जबकि एक पर कांग्रेस और दूसरी हरियाणा जनचेतना पार्टी ने जीत हासिल की है।
|
चंडीगढ़। पंजाब में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने अब मोबाइल टवारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जिसे कई क्षेत्रों मोबाइल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को किसान आंदोलन की आड़ में मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचा रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
|
चंडीगढ़, 12 दिसंबर। अन्नदाता पर केंद्रीय मंत्रियांे को बयानों को लेकर शिअद बिफर पड़ा है। शिअद ने अन्नदाता को बदनाम करने के लिए मंत्री से माफी मांगने को कहा है।
|
चंडीगढ़/अमृतसर, 11 दिसंबर। उत्तर रेलवे ने पंजाब में किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनें रद्द कर दी हैं या फिर कुछ का संचालन छोटा कर दिया है या आंशिक रूप से रद्द करके उनके मार्ग में लगातार परिवर्तित कर रहा है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने गुरुवार को भी ट्रेनें रद्द की हैं।
|
चंडीगढ़, 11 दिसंबर। किसानों और केंद्र सरकार के बीच कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध के बीच हरियाणा के भाजपा सरकार पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। किसानों की पार्टी मानी जाने वाली 10 विधायकों वाली जेजेपी इस मुद्दे पर कभी भी खट्टर सरकार से समर्थन वापसी ले सकती है। इससे पहले भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी और पंजाब की शिरोमणि अकाली दल-बादल ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।
|
चंडीगढ़, 8 दिसंबर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है। प्रकाश सिंह बादल आज 93वें साल के हो गए हैं। कृषि कानूनों से नाराज बादल ने पिछले सप्ताह ही अपना पद्म विभूषण लौटा दिया था।
|
धर्मशाला, 27 अक्टूबर। आर्यन्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, चंडीगढ़ में तनाव से राहत पाने और शरीर की क्षमता की बढ़ाने के बारे में बियॉन्ड ब्रीथ:मेडिटेशन पर एक आभासी कार्यशाला आयोजित की गई। डॉ वैशाली पुंज और डॉ सनी मदार, यूथ ट्रेनर, आर्ट ऑफ लिविंग ने आर्यन्स के इंजीनियरिंग, लॉ, मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी, बी.एड और एग्रीकल्चर के छात्रों और सदस्यों के साथ बातचीत की। कार्यशाला के दौरान, छात्रों को ध्यान की विभिन्न तकनीकों को सिखाया गया, जो इस तनावपूर्ण महामारी में स्वास्थ्य संकट से लड़ने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति को मजबूत रख सकते हैं।
|
डीगढ़, 23 अप्रैल। कोरोना वायरस से संक्रमित एक छह माह की मासूम ने आज दोपहर पीजीआई में दमतोड़ दिया। बच्ची को कल ही कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस बीच, बच्ची के संपर्क में आए सभी 18 डाक्टरों समेत अस्पताल के 54 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
|
चंडीगढ़, 27 जनवरी। पीजीआई चंडीगढ़ में सोमवार सुबह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने काफी मुश्किलों से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग शार्ट सर्किट के कारण लगना बताया जा रहा है।
|
चंडीगढ़, 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या मामले के दोषी हरमेहताब को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही आरोपी को तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चंडीगढ़ जिला सेशन कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है।
|
चंडीगढ़ 17 अप्रैल : मोहाली में कॉल सेंटर में कार्य करने वाली एक हिमाचली लड़की से बलात्कार का मामला पेश आया है। इस मामले में डयूटी के बक्त लापरवाही बरतने क्षेत्र के सोहाना थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को पीड़िता कार्य से कॉल सेंटर जा रही थी तथा उसने एक कार में लिफ्ट ली। आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ने गया जहां उसने लड़की के साथ बलात्कार किया।
|
चंडीगढ़। नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर संजीव कुमार का पुलिस को आज भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने संजीव की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। पुलिस उपायुक्त मनीष सहगल ने कहा कि संजीव ने अपने मोबाइल से 14 सितंबर को शाम 4 बजे आखिरी कॉल पत्नी को की थी। शुक्रवार को संजीव के परिजन डीजीपी से मिले और उन्हें सारे मामले से अवगत करवाते हुए बेटे को शीघ्र तलाशने की मांग की।
|
|