नेरचौक(मंडी), 05 अप्रैल। राज्य सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को पिछले लगभग तीन वर्षों के दौरान 2402 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के नेर चैक में श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के परिसर में हिमाचल प्रदेश गैर-राजपत्रित कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।
|
शिमला, 30 मार्च। हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार के विभिन्न श्रेणियों के पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षाएं 17 से 25 मई, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा, हिमाचल प्रदेश वन सेवा, तहसीलदार व नायब तहसीलदार, राज्य में कार्यरत अन्य समस्त राजपत्रित अधिकारी, पात्र अराजपत्रित अधिकारी (अधीक्षक ग्रेड-प्प् व वरिष्ठ सहायक) तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षकों, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के राजपत्रित अधिकारी, पात्र अराजपत्रित अधिकारी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अभियन्ताओं व हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ प्रबन्धकों/सहायक अभियन्ताओं के लिए निर्धारित डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
|
ऊना, 30 दिसंबर। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के प्रधान रमेश ठाकुर ने महासंघ की ओर से राज्य चुनाव आयोग व हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि संबन्धित ब्लाॅक व जिला से बाहर किसी भी ब्लाॅक व जिला में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव डयूटी पर तैनात होने की वजह से अपनी पंचायत में मतदान करने से वंचित रह जाते हैं।
|
शिमला, 04 नवंबर। निदेशक, कोष, लेखा एवं लॉटरीज डी.डी. शर्मा ने आज यहां बताया कि राज्य स्थित बैंकों के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश सरकार के पेंशनभोगियों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र कोष कार्यालय में जमा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आधार संख्या को ई-पेंशन सिस्टम में रखा गया है और यह जीवन प्रमाण से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए पेंशनभोगी खुद को जीवन प्रमाण वेबसाइट द्वारा भी प्रमाणित कर सकते हैं और जीवन प्रमाण पत्र को जेनेरेट कर जीवन प्रमाण पत्र की प्रति सम्बन्धित कोष कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं।
|
नाहन। ओशो की प्रेरणा से काम के प्रति लगाव और ड्यूटी को खेल की तरह आनंदायी बनाते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो के परिचालक जोगेंद्र ठाकुर पिछले 15 वर्ष से बिना छुट्टी लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। जोगेंद्र सिंह उर्फ जोगी कंडक्टर ने चार दिसंबर, 2015 को बतौर एचआरटीसी नाहन में परिचालनक नियुक्त होने के बाद से बिना अवकाश लिए निगम में अपनी सेवाएं जारी रखी हैं, जिसके पीछे कोई मजबूरी या वित्तीय जरूरत नहीं बल्कि केवल मात्र एक जुनून और शौक ही है। पिछले 15 वर्ष के कार्यकाल में प्रत्येक मौसम, खुशी और गम कोई भी वक्त आया जोगेंद्र ने अपनी सेवाओं को लगातार जारी ही रखा। निगम प्रबंधन ने कई मर्तबा उन्हें पूछा और अवकाश लेने को भी कहा मगर उन्होंने बाकायदा कोर्ट में एफेडेविट दाखिल कर स्वेच्छा से ड्यूटी करने की वजह बताकर तकरीबन 500 से ऊपर संडे अवकाश भी दान कर दिए। लगातार बिना रुके, बिना थके ड्यूटी के पीछे जोगेंद्र ठाकुर बताते हैं कि उन्हें इसके लिए ओशो की प्ररेणा है।
|
चंबा, 28 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत जोगिंदर भूरिया आज सेवानिवृत्त हो गए। इस उपलक्ष्य पर बचत भवन चंबा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
|
ऊना, 28 नवंबर। जिला लोक संपर्क अधिकारी, ऊना अरूण पटियाल ने आज अपने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड-19 के बारे में सतर्क रहने तथा सुरक्षा नियमों की पालन करने बारे शपथ दिलाई। उन्होंने कोविड से जुड़े आचार-व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को इसके लिये प्रोत्साहित करने का आहवान किया। उन्होंने सभी जिला वासियों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके।
|
नादौन(हमीरपुर), 26 नवंबर। आज हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों एवं अभियन्ताओं के राष्ट्रीय समन्वय समिति के आह्वान पर बिजली वितरण क्षेत्र के निजीकरण के विरोद्ध में की जा रही राष्ट्र व्यापी हड़ताल के समर्थन में नादौन के राजेन्द्रा पैलेस गगाल में कर्मचारियों, उपभोक्ताओं, पैंशनर्स की संयुक्त कनवेन्शन आयोजित की। इसमें बिजली कर्मचारियों के अलावा विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
|
चंबा, 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के मुख्यालय चंबा में स्थित बचत में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के 54वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद ठाकुर ने की और उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर महासंघ के जिला चंबा के अध्यक्ष मनोज कुमार नरयाल की कोराना काल में हुई मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया तथा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
|
मंडी। पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ 24 को पैन डाउन स्ट्राइक करेगा। इस दौरान पूरे देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के भी हर जिले में कर्मचारी महासंघ द्वारा पैन डाउन स्ट्राइक की जाएगी।
|
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ धर्मशाला ने 25 कनिष्ठ सहायकों को सेवा अवधि में एक वर्ष की छूट देते हुए वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति देने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ सुरेश कुमार सोनी और सचिव अक्षय सूद का आभार जताया है। साथ ही उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामना भी दी हैं।
|
केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि एक नियोक्ता, एक कर्मचारी को ट्रेनी का दर्जा देकर, जबकि उससे नियमित कर्मचारी जैसे काम लेते हुए, उसे ग्रेच्युटी एक्ट के लाभ से वंचित नहीं कर सकता है।
|
|