होम आईसोलेट मरीजों की स्वास्थ्य मापदंडानुसार नियमित निगरानी हो: सीएम
नाहन(सिरमौर), 17 अप्रैल। राज्य में होम आईसोलेशन तंत्र को सुदृढ़ करने के अलावा कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए परीक्षण संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज सोलन जिला के नालागढ़ में सिरमौर जिला की कोविड-19 की वर्चुअली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 90 प्रतिशत से अधिक कोविड-19 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। इसलिए होम आईसोलेशन तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार चिकित्सकों को भी होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों का उचित उपचार और नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन के अन्तर्गत घरों में रहने वाले मरीजों की स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य मापदण्ड के अनुसार नियमित निगरानी करनी चाहिए। पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी होम आईसोलेशन के अन्तर्गत रहने वाले मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखनी चाहिए।
|
|
|
पायनियर एमब्रोइड्रीज कम्पनी 300 युवाओं को देगी रोजगार
नाहन, 27 मार्च। मैसर्ज प्राईवेट पायनियर एमब्रोइड्रीज लिमिटिड कम्पनी काला अम्ब, सिरमौर के 300 युवाओ को रोजगार देगी जिसके लिये अभ्यर्थियों की योग्यता 8वीं, 10वीं 12वीं व आईटीआई होना अनिवार्य है। इन पदो के लिए रोजगार कार्यालय नाहन में 8 अप्रैल को इन्टरव्यू किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने दी।
|
गाड़ी खाई में गिरी, दो बालकों और एक युवक की मौत, एक गंभीर
शिलाई(सिरमौर), 09 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक गाड़ी तीन सौ फुट गहरी खाई में गिरने से दो बालकों और एक युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडो-बागना संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी नंबर एचपी-85 0181 जब कांडो से बागना की ओर जा रही थी, तो इसके चालक ने इस पर से नियंत्रण खो दिया और यह गहरी खाई में जा गिरी। तब इसमें चार लोग सवार थे। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक युवक घायल हुआ है।
|
कोरोनाः प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति
नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने वाले निजी व सरकारी संस्थान केंद्र शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए एसओपी के सख्त पालन के अधीन अपने संस्थान खोल सकेंगे। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम यू/एस 34 के तहत पद्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए।
|
नगर परिषद की तस्वीर बदल दूंगी
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में भाजपा प्रत्याशी राजरानी सैणी नगर परिषद वार्ड नंबर-तीन पार्षद पद की उम्मीदवार ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर वार्ड नंबर-तीन में प्रचार किया। उन्होंने वार्ड में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि पार्षद बनने के बाद सबसे पहले वार्ड में जलभराव की समस्या को खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में यह सबसे बड़ी समस्या है, जिसे वह सबसे पहले हल करवाएंगी। राजरानी सैणी के पति चमन सैणी नगर परिषद में पूर्व पार्षद रह चुके हैं।
|
|
|
|
भाजपा शासनकाल में चरमाई कानून व्यवस्था, विकास को लगा ग्रहण
राजगढ़। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आज भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अगले महीने पंचायती राज चुनाव होने वाले हैं और प्रदेश सरकार ने तीन वर्ष भी पूर्ण कर लिए हैं। इन तीन वर्षों में विकास को ग्रहण लग गया है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है व खनन, शराब व भू-माफिया की हर जगह तूती बोल रही है।
|
कार की खिड़कियों में छिपाई पौने 12 किलो चरस पकड़ी, दो गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर), 30 दिसंबर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चंडीगढ़ की टीम ने नाहन के मालरोड से ऑल्टो कार की खिड़कियों में अंदर की प्लास्टिक शीट निकालकर छुपाई गई 11.700 किलोग्राम चरस बरामद की है। टीम ने मंगलवार को करीब दस बजे कार को रोककर तलाशी ली। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक मंडी, जबकि दूसरा कुल्लू जिले का बताया जा रहा है।
|
|