शुद्ध हवा और जल की उपलब्धता में वन संपदा महत्वपूर्ण: डीसी चंबा
चंबा,17 अप्रैल। उपायुक्त डीसी राणा ने सभी जिला वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के हिसाब से जिला चंबा अति संवेदनशील क्षेत्रों की सूची में शामिल है। ऐसे में स्थानीय पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखने में लोगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि शुद्ध हवा और जल की निरंतर उपलब्धता को बनाए रखने के लिए वन संरक्षण और संवर्धन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाना आवश्यक है।
|
पंचायतों में जल संग्रहण तालाब बनाने को विभाग तैयार करे योजना:डीसी
चंबा,17 अप्रैल। उपायुक्त डीसी राणा ने आज जिले में सूखे से उत्पन्न स्थिति और पानी की कमी के समाधान के लिए मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश के साथ वीडियो कांफ्रेंस करने के बाद राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उपमंडल स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा सूखे की स्थिति के समाधान को लेकर उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की समीक्षा की। बैठक में जल शक्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधीक्षण अभियंता को पंचायत स्तर पर जल संग्रहण तालाब बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
|
सूक्ष्म सिंचाई योजना हर किसान तक पहुंचाने को चले विशेष मुहिम:डीसी
चंबा, 16 अप्रैल। उपायुक्त डीसी राणा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल काटने के बाद खेत खाली होते हैं और खाली खेत मे सिंचाई प्रणाली को स्थापित करने से फसल भी बर्बाद नही होती है। ऐसे में चूंकि इस समय गेहूं की फसल कटने वाली है विभाग किसानों को सूक्ष्म (माइक्रो) सिंचाई योजना के बारे में जानकारी और सुविधा उपलब्ध करने के लिए एक समयबद्ध मुहिम चलाए।
|
चंबा अभियानः खेल मंत्री ने मैहता को सम्मानित किया
चंबा, 15 अप्रैल। हिमाचल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ जिला चंबा व महासचिव जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चंबा प्रवीन मैहता को चलो चंबा अभियान के तहत रैली आफ चंबा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने चंबा चौगान में सम्मानित किया।
|
डलहौजी सिविल अस्पताल को फिर मिला कायाकल्प अवॉर्ड
डलहौजी(चंबा), 15 अप्रैल। सिविल अस्पताल डलहौजी ने एक बार फिर से कायाकल्प अवार्ड को हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 2016 में शुरू इस कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल डलहौजी 2018 में भी पहले स्थान पर रहा और 25 लाख रुपए की अवार्ड राशि भी हासिल की थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के मानदंडों के आधार पर जो रैंकिंग जारी की गई है उसमें सिविल अस्पताल डलहौजी एक बार फिर 572 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर घोषित किया है। जबकि सिविल अस्पताल करसोग दूसरे और सिविल अस्पताल सुन्नी तीसरे स्थान पर रहे हैं।
|
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1.63 लाख नए मामले स्वीकृत: वन मंत्री
चंबा, 15 अप्रैल। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने की। इस मौके पर अपने संबोधन में राकेश पठानिया ने हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याण के प्रति अपनी वचनबद्धता निभाते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1,63,607 नए मामले स्वीकृत किए हैं। वृद्ध जनों के प्रति आदर- सत्कार का भाव रखते हुए सरकार ने 27 दिसंबर 2017 को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहले दिन ही अपनी प्रथम मंत्रिमंडल की बैठक में वृद्धावस्था पेंशन पाने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया। इसके अलावा पात्रता के लिए भी कोई आय सीमा नहीं रखी गई जो यह साबित करता है कि प्रदेश सरकार आमजन के हित के लिए कितनी संवेदनशील और गंभीर है।
|
बाबा साहब के आदर्श हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे: हंसराज
सलूणी(चंबा), 14 अप्रैल। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा कि भारत रतन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। वे महान व्यक्तित्व के धनी थे। सामाजिक कुरीतियों के प्रति आमजन में जागरूकता को लेकर उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। डॉ हंसराज आज भारत रतन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती के उपलक्ष पर अनुसूचित जाति विकास संघ सलूणी द्वारा ग्राम पंचायत सिंघाधार के वरोटी गांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।
|
सलूणी: तलोड़ी में खुला पहला चिल्ड्रन लर्निंग सेंटर
सलूणी (चंबा), 13 अप्रैल। बच्चों को अपने आरम्भिक समय से ही पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के मकसद से सलूणी उपमंडल के तहत तलोड़ी में आज पहले चिल्ड्रन लर्निंग सेंटर की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के लर्निंग सेंटर को शुरू करने के पीछे ये मकसद है कि बच्चों को उनके आरम्भिक जीवन काल से ही पुस्तकें पढ़ने के प्रति प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में 3 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के लिए अंग्रेजी और हिंदी भाषा में करीब 200 पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा प्ले वे यानि खेल- खेल में पढ़ाई के लिए भी विभिन्न तरह के खिलौनों और गेम्स इत्यादि को मुहैया किया गया है। इसमें शिक्षा विभाग के बाला फीचर को भी शामिल किया गया है।
|
झज्झाकोठी के गांव लूईंडा को जल्द मिलेगी सड़क: हंसराज
तीसा(चंबा),12 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा कि झज्झाकोठी क्षेत्र के दूरस्थ गांव लूईंडा तक सड़क को विस्तार देने के लिए विभाग को जल्द औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वे आज ग्राम पंचायत झज्जाकोठी के तहत मटियूंड गांव में एकीकृत बाल विकास सेवाएं परियोजना वृत्त तीसा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।
|
पांगी: पिकअप खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर
पांगी(चंबा), 12 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। यह हादसा पांगी के साच घराट-साच संपर्क मार्ग पर उस समय हुआ जब एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सात लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साच घराट से साच गांव की ओर जा रही पिकअप कुमार पुल के समीप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इसमें सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नाले से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।
|
चंबा: भांग के पौधे नष्ट करने को चलेगा विशेष अभियान
चंबा, 12 अप्रैल। चंबा जिला में भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त डीसी राणा ने इस मुहिम को कारगर बनाने के दृष्टिगत जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि जिला में भांग की तस्करी के मामले अक्सर देखने को मिलते हैं। सरकारी और निजी भूमि पर उगे भांग के पौधों को नष्ट करने के अलावा सभी राजस्व अधिकारी यह भी सुनिश्चित बनाएंगे कि उनके कार्यक्षेत्र में भांग की खेती नहीं हो रही है।
|
हिमाचल में खोला जाएगा शीतकालीन खेल केंद्र, दौरा करेगी साई की टीम: रिजिजू
चंबा, 11 अप्रैल। केंद्रीय युवा सेवाएं, खेल,आयुष एवं अल्पसंख्यक मामले के राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि हिमाचल में विंटर स्पोर्ट्स सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए स्पोर्ट्स आथॉरिटी आफ इंडिया की टीम जल्द हिमाचल आएगी तथा जगह का चयन कर इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह बात आज उन्होंने चंबा जिला के पुलिस मैदान में चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित रैली ऑफ चंबा के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कही।
|
|