Tuesday, May 14, 2024
BREAKING
जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे नशेड़ी पति से त्रस्‍त महिला ने रॉड से पीट कर मौत के घाट उतारा जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुक्‍खू काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसकी आवाज पूरा देश सुने: मुख्यमंत्री बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस  मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम
 

धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए जयराम ने करवाई राणा की भाजपा में एंट्री : चंद्रशेखर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, April 01, 2024 18:27 PM IST
धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए जयराम ने करवाई राणा की भाजपा में एंट्री : चंद्रशेखर

शिमला, 01 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राणा ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद से उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हराया। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत होने के बावजूद धूमल मुख्यमंत्री पद हासिल करने से चूक गए।

 

‘एक्सिडेंटल चीफ़ मिनिस्टर’ जयराम ठाकुर पद संभालने के बाद एक बार भी प्रेम कुमार धूमल से मिलने उनके घर नहीं गए, लेकिन अब उप-चुनाव से पहले जयराम ठाकुर को धूमल परिवार की याद आई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला की जनता अभी भी पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में धूमल और उनके परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार को भूली नहीं है। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जयराम ठाकुर ने प्रेम कुमार धूमल के कोई काम नहीं किए और राजेंद्र राणा के कामों को ही प्राथमिकता पर किया। यही नहीं, राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार के विरोध के बावजूद हुई। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा और धूमल परिवार के संबंध जनता के सामने हैं, लेकिन इसके बावजूद जयराम ठाकुर ने धूमल परिवार के स्वाभिमान को ठेस पहुँचाई और उनका अपमान किया है। 

 

चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले छह वर्षों में जयराम ठाकुर एक बार भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का हाल जानने के लिए उनके घर नहीं गए। अब जबकि उनके विरोधी राजेंद्र राणा भाजपा में शामिल हुए हैं, तो जयराम ठाकुर का धूमल प्रेम अचानक से जाग गया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि राजेंद्र राणा ने भाजपा छोड़ने के बाद पिछले 11 वर्षों में प्रेम कुमार धूमल का कदम-कदम पर अपमान किया। राणा यूँ तो धूमल को अपना राजनीतिक गुरु कहते हैं लेकिन यह भी सत्य है कि शिष्य ही गुरू की जड़ें काटने में लगा रहा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में शामिल होने के बाद राजेंद्र राणा किस मजबूरी में समीरपुर के चक्कर लगा रहे हैं।

 

चंद्रशेखर ने कहा कि हमीरपुर की जनता समझदार है और राजेंद्र राणा के बहकावे में बार-बार आने वाली नहीं है। राजेंद्र राणा का असली चेहरा मतदाताओं के सामने हैं क्योंकि भाजपा का दामन थाम कर उन्होंने अवसरवादी राजनीति का परिचय दिया है। सुजानपुर की जनता आया राम-गया राम की राजनीति को करारा जवाब देगी और उप-चुनाव में उनकी हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी क्लीन स्विप करेगी और जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जन-बल से भाजपा की धनबल राजनीति का अंत होगा। 

 

विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे

जनसभा : विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे

बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री

वोट की अपील : बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री

छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस 

बयान : छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस 

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

सुविधा : सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

बयान : धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

आरोप : आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

दौरा : राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

सवाल : भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

VIDEO POST

View All Videos
X