Monday, April 29, 2024
BREAKING
कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म
 

महिला शक्ति के सामने भाजपा की चाल, चेहरा व चरित्र बेनकाब: पठानिया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, March 20, 2024 17:13 PM IST
महिला शक्ति के सामने भाजपा की चाल, चेहरा व चरित्र बेनकाब: पठानिया

शिमला, 20 मार्च। विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा महिलाओं के आर्थिक रूप से समृद्ध होने की राह का सबसे बड़ा रोड़ा हैं। वह नहीं चाहते कि पात्र महिलाओं के हाथ में सीधा पैसा जाए। पूर्व जयराम सरकार ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को ठगने का काम किया, और अब उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार से मिलने वाले अधिकार को रोकने में जुट गए हैं। हिमाचल की महिला शक्ति के सामने भाजपा की चाल, चेहरा व चरित्र बेनकाब हो चुका है।

 

उन्होंने कहा, नेता प्रतिपक्ष बताएं कि भाजपा महिलाओं के 1500 रुपये क्यों रोकना चाहती है। विपक्षी दल के नेताओं को प्रदेश की महिलाओं का उत्थान क्यों पसंद नहीं आ रहा। प्रदेश भाजपा को जनता को बताना चाहिए कि बीते 5 साल हिमाचल की सत्ता में रहते महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम इतना क्यों छटपटा रहे हैं। कुछ समय पहले तक वह रोजाना महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने की मांग करते आ रहे थे, अब सरकार ने जब पूरी योजना अधिसूचित कर दी है, अगले वित्त वर्ष के लिए 800 करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान कर दिया है तो अचानक जयराम ठाकुर को क्यों इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना चुभने लगी है।

 

पठानिया ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में दिन-रात का अंतर है। विपक्षी दल प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होते नहीं देखना चाहता। भाजपा महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक ही समझती है। सुक्खू सरकार लाखों पात्र महिलाओं को 1 अप्रैल 2024 से 1500 रुपये मासिक देने जा रही है तो भाजपा व नेता प्रतिपक्ष उसमें अड़ंगा डाल रहे हैं। इससे जनता जान चुकी है कि भाजपा की नीयत में खोट है। आगामी लोकसभा व विधानसभा उप-चुनाव में महिलाएं भाजपा को करारा सबक सिखाएगी।

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

एक्सपोज़र विज़िट : भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

प्रदेश हित : सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

बयान : महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X