Friday, May 17, 2024
BREAKING
धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा मनाली में युवती की हत्‍या करके बैग में किया पैक, युवक गिरफ्तार डराना छोड़, अपने वायदों का लेखाजोखा जनता के समक्ष रखे भाजपा और पीएम मोदी: आनंद शर्मा सरकार ने गोपालकों की धनराशि बढ़ाकर 1200 रुपये की, गठित होगी टास्‍क फोर्स: सीएम भटियात में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का जोरदार स्वागत, उमड़ा जन सैलाब जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे नशेड़ी पति से त्रस्‍त महिला ने रॉड से पीट कर मौत के घाट उतारा जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुक्‍खू काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसकी आवाज पूरा देश सुने: मुख्यमंत्री
 

अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, May 02, 2024 21:25 PM IST
अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू

करसोग(मंडी),02 मई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस फ़िल्म का डायरेक्टर ही फ्लॉप हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, उस फिल्म का फ्लॉप होना तय है। क्योंकि, कंगना रनौत की स्क्रिप्ट भाजपा की है और डायरेक्शन जयराम ठाकुर का पर स्टोरी पिटी हुई है। कंगना मेहनत कर सुपर स्टार बनी हैं, अच्छी बात है लेकिन आपदा में उन्होंने हिमाचल प्रदेश का कोई सहयोग नहीं किया। आमिर खान ने 25 लाख रुपये चुपचाप दिए और कंगना प्रदेश सरकार का अकॉउंट ही ढूंढती रहीं। 

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह से अपना पिंड छुड़ाने के लिए कंगना को टिकट दिलाई है। उन्हें पता था कि विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और वह जीत भी जाएंगे इसलिए किसी और को लड़ा दो। विक्रमादित्य सिंह अच्छे व्यक्ति हैं, जनता का दर्द व पीड़ा जानते हैं, आपके बीच रहते हैं। आपका के समय पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाते इन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया है। जयराम ठाकुर तो मुख्यमंत्री बनकर पांच साल सोए ही रहे। जब वोट के जरिये जनता ने उन्हें नकार दिया तो नोटों के दम पर सत्ता हथियाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस सरकार के दूसरे बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों को खरीद लिया। हेलीकॉप्टर में एक महीने तक चंडीगढ़, पंचकूला, गुरुग्राम और दिल्ली घुमाते रहे। जयराम ठाकुर को कुर्सी की इतनी भूख सता रही थी कि मुख्यमंत्री बनने के लिए काला कोट पहनकर बैठ गए थे और यह सोच लिया था कि सरकार का बजट पास होने से पहले ही सुबह सात बजे शपथ भी ले लेंगे, लेकिन जिस भगवान को चुनौती देते हुए वह कह रहे थे कि यह सरकार नहीं बचती उसी भगवान के आशीर्वाद से हमारी सरकार बची हुई है। कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल जनहित में काम करेगी। जिन विधायकों को भाजपा ने खरीदा है, उन्होंने भी काले कोट सिला लिए थे, लेकिन वह नहीं जानते थे कि विधानसभा अध्यक्ष लॉ ग्रेजुएट हैं और कानूनी बारीकियों को अच्छी तरह जानते हैं। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नोट के दम पर सरकार हथियाने की कोशिश करने वालों को 1 जून को करसोग की जनता अपने वोट से सबक सिखाये। भाजपा ने कांग्रेस की एक राज्यसभा सीट चुराई है, प्रदेश की जनता 4 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटें कांग्रेस को जिताकर उन्हें जवाब देगी। यह लड़ाई मेरी, विक्रमादित्य सिंह या विधानसभा अध्यक्ष की नहीं, आम जनता की है। नोट के दम पर अगर आपका वोट खरीदने की चेष्टा की जाएगी तो न लोकतंत्र बचेगा न लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले, इसलिए जिस कांग्रेस ने जनता को वोट की सबसे बड़ी ताकत है, उससे विक्रमादित्य सिंह को जिताएं। 

 

सरकार ने 15 महीने में ओपीएस दी, सुख आश्रय योजना लाये, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की योजना शुरू की। एक साल में 22000 सरकारी नौकरियां निकाली। दूध पर एमएसपी देने जा रहे हैं, मनरेगा कर्मचारियों की दिहाड़ी में ऐतिहासिक वृद्धि की, पुलिसकर्मियों की डाइट मनी 1000 रुपये की गई। आपदा में 4500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया, जबकि भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है। 5 साल लोगों की सेवा कर फिर जनता की अदालत में जाएंगे। अभी तो सरकार ने आगाज किया है, अंजाम अभी बाकि है। एक साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर चोट कर 2200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व कमाया है।

 

इस दौरान विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, महेश राज पूर्व उम्मीदवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, प्रभारी करसोग विधानसभा क्षेत्र रूपेश कंवल, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम शर्मा, एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया, जगदीश रेड्डी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सविता गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे। 

 

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

 

करसोग (मंडी)। भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट के दावेदार रहे अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज कपूर ने वीरवार को दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व लोक निर्माण मंत्री एवं लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पटका पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की नीतियों में आस्था जताई है। 

 

पूर्व आईपीएस जगत राम भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। युवराज के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप ठाकुर, पूर्व भाजपा महामंत्री दीप राज, बीडीसी सदस्य अनंत राम, पूर्व उपप्रधान परमानंद, नारायण सिंह, गोपाल कृष्ण, चेतन शर्मा, किशोरी लाल, नरेश ठाकुर, कुशल चंद, कुलदीप सिंह, सुंदर सिंह, रूप सिंह, तुला राम, गोपाल गिर, केशव मेहता, बिहारी लाल, परस राम, छाजू राम, मनसा राम, नरेश कुमार, डाबर राम इत्यादि ने भी भाजपा को अलविदा कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा से आये सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। 

 

युवराज ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए जीजान से काम करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश हित में बेहतरीन काम कर रहे हैं। उनकी नीतियों से हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जो खुद गरीब परिवार से संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

 

 

जय राम ठाकुर ने दी भगवान को चुनौती: सीएम

 

भरमौर (चंबा)। चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के मतदाता एक जून को राज्य सरकार के 15 माह में किए गए जनकल्याण कार्यों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा की चारों सीटें और विधानसभा उपचुनाव में सभी 6 सीटें बड़े अंतर से जीतेगी।  उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 6 विधायक बिक गए और पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोट किया। उन्होंने कहा कि दागी विधायकों ने डिनर और ब्रेकफास्ट हमारे साथ किया और वोट भाजपा के प्रत्याशी को दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई अन्तरआत्मा की आवाज नहीं थी, बल्कि धनात्मा की आवाज थी। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डील की एक ओर किश्त लेने के लिए 6 दागी विधायक एक महीने तक हिमाचल प्रदेश के बाहर मंहगे होटलों में ठहरते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में धनबल से सत्ता हथियाने का षडयंत्र रचा, लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो पाए। इससे पहले भी भाजपा ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में पैसों के बल पर कुर्सी हथियाई थी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में भगवान को चुनौती दी थी, लेकिन भगवान ने ही राज्य सरकार को बचाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया कानून के ज्ञाता हैं और उन्होंने कानून के दायरे में रहकर विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया। 

 

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभाली तो खजाना खाली था, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाजे बन्द किए और एक वर्ष में 2200 करोड़ रूपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बन्द करने से हुई अतिरिक्त आय से हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बार बार पूछती थी कि कांग्रेस सरकार महिलाओं को 1500 रूपये देने की गारंटी कब पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने 3 मार्च, 2024 को पूरे प्रदेश में इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू की और महिलाओं को प्रति माह 1500 प्रदान करने के वायदे को निभाया, लेकिन भाजपा इसे रूकवाने के लिए दो बार चुनाव आयोग गई। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया। पुलिस की डाइट मनी 210 रूपये बढ़ाकर 1000 रूपये की और दूध पर समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट पर चर्चा के दौरान दागी विधायकों ने सरकार की शान में खूब कसीदे पढ़े लेकिन वोट देने के समय वे भाजपा के हेलीकॉप्टर में बैठकर पंचकूला भाग गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने कानून बनाकर प्रदेश के 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया और 27 वर्ष की आयु तक उनकी देखरेख, पढ़ाई का जिम्मा उठाया। इसके साथ ही विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार उठा रही है। आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राजस्व कानूनों में बदलाव किया और राजस्व लोक अदालतों का प्रदेश भर में आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इन राजस्व लोक अदालतों में एक लाख से अधिक इंतकाल और साढ़े सात हजार से अधिक तकसीम के मामले निपटाए गए हैं। 

 

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इतिहास की सबसे बड़ी आपदा के दौरान केन्द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को केवल मात्र मद्द के आश्वासन दिए  लेकिन विशेष आर्थिक पैकेज के नाम पर कुछ नहीं मिला। लेकिन इसके बावजूद प्रभावितों को राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की प्रतिबद्धता ही थी कि 48 घंटे के भीतर कुल्लू जिले में  बिजली व पानी की स्कीमों को हुए नुक्सान को ठीक करके आवश्यक सेवाओं को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय एक खंभा गिरने पर उसे ठीक करने के लिए दस दिन का समय लगता था, लेकिन राज्य सरकार ने रिकॉर्ड समय में क्षतिग्रस्त परियोजनाओं को ठीक किया। उन्होंने कहा कि सड़कों को बहाल कर सेब के एक एक फल को मंडियों तक पहुंचाया गया ताकि बागवानों को नुक्सान न उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना पूरे देश में हुई। 

 

इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री आशा कुमारी और ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक नीरज नैयर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X