Tuesday, May 14, 2024
BREAKING
जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे नशेड़ी पति से त्रस्‍त महिला ने रॉड से पीट कर मौत के घाट उतारा जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुक्‍खू काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसकी आवाज पूरा देश सुने: मुख्यमंत्री बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस  मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम
 

सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, December 05, 2021 18:42 PM IST
सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

नेरी(हमीरपुर),05 दिसंबर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि जो देश, समाज और कौम अपने इतिहास को नहीं जानते तथा उस पर गौरव नहीं करते, उनका अस्तित्व अक्सर मिट जाता है। प्रो. धूमल रविवार को हमीरपुर के निकट ठाकुर जगदेव चंद ठाकुर स्मृति शोध संस्थान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय स्वाधीनता आंदोलन: वृत्तांत, स्मृत्तियां एवं नेपथ्य-नायक विषय पर आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद एवं वेबीनार के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह दो दिवसीय परिसंवाद भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इतिहास विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।  

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास का महत्व हमें आज पता चल रहा है। लेकिन, ठाकुर जगदेव चंद ठाकुर स्मृति शोध संस्थान के संस्थापक ठाकुर राम सिंह ने दशकों पहले यह समझ लिया था। इसलिए उन्होंने भारतीय इतिहास के संकलन पर विशेष बल दिया था।

धूमल ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में भारतीय इतिहास को एक सोची-समझी रणनीति एवं साजिश के तहत विकृत कर दिया गया था, जिससे हमें राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से गुलाम बनाने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि योग, वेद, आयुर्वेद और अन्य प्राचीन परंपराएं एवं विधाएं भारतीय सभ्यता की ही देन है।
 

उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लाखों ऐसे लोगों का भी योगदान रहा है, जिनके बारे में हम कुछ भी नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कालखंड का इतिहास उस समय का एक आइना होता है। इसलिए सही इतिहास का लेखन अति आवश्यक है। धूमल ने कहा कि नेरी में आयोजित दो दिवसीय परिसंवाद में शिरकत करने वाले विद्वानों के शोधपत्रों से भारतीय इतिहास के कई नेपथ्य नायकों की गौरव गाथाएं सामने आएंगी और नई पीढ़ी को इनसे प्रेरणा मिलेगी।

 

वर्तमान दौर की चर्चा करते हुए धूमल ने कहा कि आज हमारा देश सशक्त हो रहा है तथा अमेरिका जैसी महाशक्तियां भी भारत पर गर्व कर रही हैं। उन्होंने  प्रत्येक नागरिक से राष्ट्रवादी शक्तियों का साथ देने का संकल्प लेने की अपील भी की।

समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज तथा कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बावजूद हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का अस्तित्व आज भी कायम है। गुलामी के दौर में असंख्य योद्धाओं और सेनानियों से अपना सर्वस्व न्योछावर करके हमारे इस अस्तित्व को कायम रखने तथा देश को आजाद करवाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

 

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि दुर्भाग्यवश, इन असंख्य नायकों को हमारे इतिहास में वाजिब स्थान नहीं मिल पाया है। इसलिए भारतीय इतिहास के सही संकलन की आवश्यकता है। आजादी के बाद इस दिशा में पहला प्रयास ठाकुर राम सिंह ने ही किया था और इसके लिए उन्होंने नेरी में शोध संस्थान के रूप में एक बहुत बड़े प्रकल्प की नींव रखी थी। भारतीय इतिहास के संकलन में यह संस्थान निःसंदेह बहुत बड़ी भूमिका अदा करेगा।

राष्ट्रीय परिसंवाद के आयोजन के लिए शोध संस्थान के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यहां दो दिनों के दौरान जो शोध पत्र पढ़े गए हैं, उनके माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को सही एवं तथ्यात्मक इतिहास पढ़ने को मिलेगा।

  इस अवसर पर भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव प्रोफेसर कुमार रत्नम ने अध्यक्षीय उद्बोधन रखा तथा नेरी के शोध संस्थान को भविष्य में भी परिषद की ओर से हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया।

 

समापन सत्र में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सलाहकार डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। शोध संस्थान के निदेशक डॉ. चेतराम गर्ग ने परिसंवाद के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा संस्थान की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। डॉ. कंवरदीप चंद्र ने परिसंवाद की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महासचिव भूमि दत्त शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रेम कुमार धूमल ने मंगत राम डोगरा की पुस्तक डुग्गर तरगनी, सुमेर खजूरिया की दो पुस्तकों अरहत कोशिक वाकुला और डी-लिमिटेशन ऑफ सीट्स इन जम्मू-कश्मीर तथा प्रोफेसर अरुण कुमार की पुस्तक पंडित दीन दयाल उपाध्याय विचार दर्शन का विमोचन भी किया।

अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

प्रवेश होगा निशुल्‍क : अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

हिमतरू प्रकाशन : मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

कवियों ने किया साहित्य उत्सव सराबोर : सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

दलाईलामा ने भेजा संदेश : साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

कवि साम्‍मेलन आयोजित : कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सम्‍मान : मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

नेरी शोध संस्‍थान में परिसंवाद : युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

मंडी में राज्य स्तरीय यशपाल जयंती समारोह का शुभारंभ

साहित्‍यकार एवं शोधार्थी जुटे : मंडी में राज्य स्तरीय यशपाल जयंती समारोह का शुभारंभ

VIDEO POST

View All Videos
X