धर्मशाला(कांगड़ा), 16 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश की बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने की। बैठक में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारीयों के बारे में चर्चा हुई और मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुरे जोश के साथ आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में भाजपा की बस्ती संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम की जानकारी भी अध्यक्ष ने ली और मोर्चे के सभी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि 68 की 68 विधानसभाओं की 33% से अधिक बाहुल्य बस्तियों में बस्ती एवं संपर्क अभियान को और तेजी से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं से वंचित न रह जाए। यह कार्यक्रम 5 मार्च 2024 तक चलता रहेगा।
वहीं निर्णय लिया गया कि 24 फरवरी को संत गुरु रविदास जी की जयंती को भी मोर्चा बहुत धूमधाम से पूरे प्रदेश में मनाएगा और गुरु रविदास जी की जयंती पर 68 की 68 विधानसभाओं में भव्य कार्यक्रम होंगे। इसके इलावा इस बैठक में भाजपा पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार हर 33% बाहुल्य बूथ पर अनुसूचित जाती के 10 लोगों को भाजपा संगठन के साथ जोड़ा जाएगा और जहां 33% से कम बाहुल्य बूथ हैं उन पर 5 लोगों को 25 फरवरी से पहले पहले जोड़ा जाएगा, उसके उपरांत हर विधानसभा में अनुसूचित सम्मेलन किए जाएंगे। यह जानकारी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश नाथ धीमान ने दी।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट