Wednesday, May 15, 2024
BREAKING
जवाली, फ़तेहपुर और इंदौरा में आनंद शर्मा का विशाल जनसमूह ने किया स्वागत विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे नशेड़ी पति से त्रस्‍त महिला ने रॉड से पीट कर मौत के घाट उतारा जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुक्‍खू काँगड़ा को ऐसे सांसद की ज़रूरत है, जिसकी आवाज पूरा देश सुने: मुख्यमंत्री बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस  मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम
 

या देवी सर्वभूतेषु .....जानें कौन कैसे करे देवी माता की साधना

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, October 07, 2021 18:39 PM IST
या देवी सर्वभूतेषु .....जानें कौन कैसे करे देवी माता की साधना

आज दिनांक 7 अक्टूबर दिन गुरूवार से नवरात्रि प्रारंभ हो रही जो कि 14 अक्टूबर तक रहेगी। नवरात्रि में माता के 9 रूपों की पूजा अर्चना साधना की जाती है। इसलिए नवरात्रि के इस पर्व को नवदुर्गा पूजा भी कहते हैं। नवरात्रि का पर्व साधना और भक्ति का पर्व है।   आज प्रथम दिवस माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि में क्या करें:-

1. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्वच्छ जल से स्नान कर घर के किसी साफ स्थान या पूजा घर में मिट्टी की बेदी बनाये और उसमें जौ और गेहूं मिलाकर बोयें। पास में कलश स्थापना कर करें और गणेश जी स्थापना कर पूजन करें।
2. देवी माता की स्थापना कर पूजा-अर्चना धूप, दीप, पुष्प, इत्रादि से पूजन करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इस दिन घट स्थापना व कलश स्थापना का भी महत्व है।
3. इन नौ दिनों में माता के मंत्र -
    ऐं ह्रीं क्ली चामुण्डायै विच्चे नमः
का जप जितना हो सकते करना चाहिए लेकिन प्रतिदिन एक निश्चित संख्या में ही जप करना चाहिए। साथ ही दुर्गासप्तसती का पाठ भी करना चाहिए।
4. प्रतिदिन माता जी की आरती सुबह और शाम को करनी चाहिए।
5. अंतिम दिन विधिवत हवन पूजन व कन्या भोजन करा कर पूजा का समापन करना चाहिए।

कौन-सी साधना करनी चाहिए:

नवरात्रि में तांत्रिक व मांत्रिक दोनों ही प्रकार की साधनाएं की जाती हैं। जहां सामान्य गृहस्थ जन माता के सौम्य रूप की पूजा अर्चना करता है वहीं साधक, सन्यासी जन माता के उग्र रूप की पूजा अर्चना कर माता से शक्ति प्राप्त करता है।

तांत्रिक साधनाएं:-

काली, तारा, त्रिपुर सुन्दरी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बग्लामुखी, मातंगी व कमला देवी की पूजा की जाती है।

कौन करे तांत्रिक साधना:-

सामान्य गृहस्थ माता की सौम्य स्वरूप की पूजा करें। संन्यासी जन, साधक वर्ग को ही उग्र साधना करनी चाहिए। बिना गुरू के किसी भी प्रकार की उग्र साधना को नहीं करना चाहिए इससे हित की जगह अहित होने का भय रहता है। किताबों को देखकर अध्ययन नहीं करना चाहिए। योग्य गुरू के सानिध्य या मार्गदर्शन में ही साधना करें।

साधना में सावधानी:-

  1. साधक 9 दिन तक साधना के संकल्प लेकर ही साधना करें।
    2. सर्व प्रथम गणेश पूजन के पश्चात गुरू पूजन करना चाहिए फिर जिस देवी का दिन हो उनकी पूजा करनी चाहिए।
    3. साधना या संकल्प बीच में नहीं तोड़ना चाहिए।
    4. मन में बुरे विचारों का चिन्तन व मनन नहीं करना चाहिए।
    5. गलत लोगों की संगति से बचना चाहिए।
    6. छल-कपट अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
    7. ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
    8. यदि कही बिमार या जरूरी संकट यात्रा की आवश्यकता पड़ जाती है तो माता से क्षमा याचना कर उपवास तोड़ सकते है इससे क्षम्य होता है।
    9. स्त्रियां रजस्वला पीरियड में साधना रोक सकती हैं।
    10. पहले तो जानबूझ कर गलती नहीं करना चाहिए। यदि साधना में किसी भी प्रकार की गलती हो जाय तो माता क्रोधित हो सकती हैं। गलती हो जाने पर माता से क्षमा याचना कर लेना चाहिए।
    11. सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए, तामसिक भोजन से दूरी बना कर रखना चाहिए।

– स्वामी श्रेयानन्द (सनातन साधक परिवार) मो. 9752626564

 

जानें आज का राशिफल

Rashifal : जानें आज का राशिफल

अवगुणों को दूर करके सद्गुण अपनायें: सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

सतसंग : अवगुणों को दूर करके सद्गुण अपनायें: सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

श्री नैनादेवी मंदिर में विश्‍व युद्ध और खूनखराबे से बचाने की कामना से किया गया महायज्ञ

दैवीय अह्वान : श्री नैनादेवी मंदिर में विश्‍व युद्ध और खूनखराबे से बचाने की कामना से किया गया महायज्ञ

 भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय...

महाशिवरात्रि विशेष :  भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय...

चंद्र ग्रहण से अद्भुत संयोग लेकर आ रही कार्तिक पूर्णिमा, ऐसे होगी मनोकामना पूर्ति

विशेष महत्व : चंद्र ग्रहण से अद्भुत संयोग लेकर आ रही कार्तिक पूर्णिमा, ऐसे होगी मनोकामना पूर्ति

जानें, लक्ष्मी पूजन का समय, व्यापार में वृद्धि के लिए करें यह प्रयोग

लक्ष्‍मी पूजन विधि : जानें, लक्ष्मी पूजन का समय, व्यापार में वृद्धि के लिए करें यह प्रयोग

होगा साल भर लक्ष्मी का आगमन, करें ये उपाय

जानें धनतेरस पूजा का विधि-विधान : होगा साल भर लक्ष्मी का आगमन, करें ये उपाय

मॉं दक्षिण महाकाली का यह मंत्र करेगा तनाव व चिंता से मुक्त, स्‍मरण शक्‍ति में भी मददगार

नवरात्रि विशेष : मॉं दक्षिण महाकाली का यह मंत्र करेगा तनाव व चिंता से मुक्त, स्‍मरण शक्‍ति में भी मददगार

VIDEO POST

View All Videos
X