रिकांगपिओ, 5 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के 7 सक्रिय मामले हैं।
|
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी गुलशन कुमार के इकलौते बेटे उमेश की एक हादसे में मौत के बाद तो जैसे पूरा घर ही सदमे में चला गया। गुलशन कभी अपनी 26 साल की उम्र में विधवा हुई बहू पूनम का चेहरा देखते तो कभी अपने बेटे की लाश। जिस बहू को वे बड़े अरमानों के साथ अपने घर की बहू बनाकर लाए थे, उसकी सूनी मांग और सफेद साड़ी देखकर उनका दिल रो रहा था। पिता की मौत से बेखबर पोती की भी चिंता सता रही थी।
|
सुंदरनगर, 27 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में कोरोना संकट के बीच लोग एक नाग-नागिन के जोड़े का नृत्य देखने उमड़ पड़े। जो कोई उनके नृत्य को देखता मंत्रमुग्ध हो जाता। इस नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
|
धर्मशाला, 18 जनवरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 19 जनवरी को मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत जिला कांगड़ा में 0 से 5 साल तक के 1,24,453 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। भारतवर्ष को 28 मार्च, 2014 को पोलियो मुक्त देश का प्रमाण मिल चुका है, फिर भी झुग्गी झोंपड़ियों आदि में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि दोबारा देश में कोई पोलियो का मामला न आए।
|
धर्मशाला, 18 जनवरी। कांगड़ा जिला के 17 सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ माडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए आधारशिला प्रोजेक्ट आरंभ होगा। इस बाबत आरईसी फाउंडेशन ने जिला प्रशासन के साथ एमओयू भी साइन किया। इस प्रोजेक्ट के तहत आरईसी फाउंडेशन की ओर से तीन करोड़ आठ लाख की राशि व्यय की जाएगी।
|
धर्मशाला, 18 जनवरी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि संयुक्त समय सारिणी हेतु विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि गठित कमेटियों के पास 15 जनवरी तक सभी बस मालिकों को अपनी बसों के रूट परमिट तथा समय सारिणी की प्रति जमा करवानी थीं परन्तु कुछ बस मालिकों द्वारा यह कार्य पूर्ण नहीं किया गया है।
|
धर्मशाला, 18 जनवरी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव के आदेशानुसार सभी बस मालिकों को अपनी सभी बसों में चालक की पासपोर्ट साईज फोटो, चालक के लाईसेन्स का नम्बर, वैधता व आधार कार्ड की प्रति बस में लगाना अनिवार्य है, क्योंकि यह शर्त बस रूट परमिट की शर्तों में शामिल की गई है।
|
नई दिल्ली, 18 जनवरी। आम आदमी पार्टी के वजीरपुर विधानसभा से प्रत्याशी राजेश गुप्ता की नामांकन पदयात्रा में आज जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे स्थानीय प्रशसंकों के बीच राजेश गुप्ता ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय में अपना नामांकन भरा।
|
शिमला, 18 जनवरी। डॉ. राजीव बिंदल शनिवार को र्निविरोध प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने उनके चयन की घोषणा की।
|
दिल्ली विश्वविद्यालय में मैंने जब छात्र राजनीति की शुरुआत की तो मेरे मन में मदन सिंह बिष्ट छाये थे कि वो उत्तराखंड के होने के बावजूद डीयू के प्रेसीडेंट बन गये। मैं ये मानता हूं कि 1985 से 2000 तक दिल्ली में उत्तराखंड के अच्छे और युवा नेताओं की पौध बनी थी। हम सबके अग्रज मदन बिष्ट थे। हमारा मनोबल ऊंचा था। 1994 में जब राज्य आंदोलन जब जोर पकड़ रहा था, उससे ठीक पहले हमारे तीन युवा साथियों ने दिल्ली में उत्तराखंड का नाम रोशन किया। अरविंदो कालेज के रवि शर्मा ने एनएसयूआई से डूसू में संयुक्त सचिव पद पर चुनाव लड़ा और थोड़े से अंतर से चुनाव हार गये। अनिल बहुगुणा भगत सिंह कालेज के प्रेसीडेंट बने और विरेंद्र ध्यानी जाकिर हुसैन कालेज के। तीनों ही बहुत दमदार नेता थे। विरेंद्र ध्यानी पर मां सरस्वती की अनुपम कृपा थी, गजब का वक्ता था ध्यानी। वह एनडी तिवारी कांग्रेस की एनएसयूआई की टिकट डूसू उपाध्यक्ष पद पर लड़ा। चुनाव हारा लेकिन शान से। उसमें नेतृत्व की गजब क्षमता थी, लेकिन हमारे दुश्मनों को वह खटक गया और उसकी दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। मैं उसके यूं चले जाने से टूट गया और मेरा राजनीति से मोह भंग होने लगा।
|
धर्मशाला, 18 जनवरी। उपनिदेशक सैनिक कल्याण स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा (सेवानिवृत्त) ने बताया कि जिला कांगड़ा के 35 पूर्व सैनिकों का दल (1 कमाण्डर, 33 फायल, 1 रिजर्व) शिमला में 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा।
|
ऊना, 18 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मां और बुआ को स्टेशन छोड़ने जा रहे भाई-बहन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
|
|