Tuesday, October 03, 2023
BREAKING
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन आपदा राहत कोष में 200 करोड़ अंशदान, 300 करोड़ पहुंचने की उम्मीद: सीएम विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री सीएम बोले हिमाचल में स्‍थापित किया जाएगा कमांडो बल,1226 पद भरेगी सरकार कांग्रेस सेवादल ने आपदा राहत कोष में दिया 111111 का चेक सीएम ने सहायक अभियंताओं को ईमानदारी से काम को किया प्रेरित, राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) सीएम ने घोषित किया 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज, घर बनाने को मिलेंगे 7 लाख आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए एसडीआरएफ को 12.65 करोड़ जारी, सीएम ने की तारीफ एसबीआई कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिए 77.30 लाख मुख्यमंत्री ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया
 

हिमाचल पर्यटन विकास निगम का सकल लाभ 383 लाख:वीरभद्र सिंह

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, March 29, 2016 22:23 PM IST

शिमला, 29 मार्च। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निगम ने वर्ष 2015-16 के दौरान फरवरी, 2016 तक 383.04 लाख रुपये का सकल लाभ अर्जित किया है। निगम ने 201.15 लाख रुपये अवमूल्यन के उपरांत शुद्ध लाभ 181.89 लाख रुपये कमाया है। इसके अतिरिक्त, पिछले वर्ष निगम का परिचालन लाभ 224.59 लाख रुपये था। इस अवधि के 457.37 लाख रुपये के कुल घाटे को पूरा करने के उपरांत शुद्ध लाभ 19.72 लाख रुपये का है।


मुख्यमंत्री ने निगम को वर्ष 2015-16 के दौरान ई-शासन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार तथा भारत सरकार द्वारा ऑन लाईन होटल आरक्षण प्रणाली और राज्य सरकार द्वारा सूचना संचार प्रौद्योगिकी के नवोन्मेष के लिए स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित होने पर निगम की सराहना की है। यह पुरस्कार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस द्वारा नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान हि.प्र. पर्यटन विकास निगम और एनआईसी के संयुक्त दल को प्रदान किया गया था।


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां निगम के समस्त गैर सरकारी तथा सरकारी सदस्यों ने पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी भेंट की। इस दौरान हि.प्र. पर्यटन विकास निगम की 28,571 रुपये की पुरस्कार राशि के हिस्से को भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया। इसके अतिरिक्त, बैठक में यह भी अवगत करवाया गया कि हिमाचल प्रदेश को होली-डे आईक्यू द्वारा बैटर होलीडे अवार्ड-2016 के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार मैकलोडग़ंज के त्रियुंड को 'श्रेष्ठ होली डे गंतव्यÓ के लिए नई दिल्ली के ताज होटल में 30 मार्च, 2016 को प्रदान किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बा जिले के भरमौर में होटल गौरी कुंड, कांगड़ा जिले के नुरपुर में होटल नूरपुर और काज़ा में चार कॉटेज की नई इकाइयों को क्रियाशील बनाया गया है। इसके अलावा, कसौली में 42 कमरों के होटल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।


बैठक में अवगत करवाया गया कि निगम ने परिसम्पत्तियों के जीर्णोद्वार पर 8.57 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वर्ष 2016-17 के दौरान लगभग 15 परिसम्पत्तियां जीर्णोद्वार के लिए प्रस्तावित हैंै और इस पर 3.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने हि.प्र. पर्यटन विकास निगम की इकाइयों में सेवा की गुणवत्ता में सुधार पर बल देते हुए कहा कि इनमें ढांचागत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निगम में रिक्त पदों को भरने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पदोन्नति से 211 रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ 173 उपयोगिता कामगारों को प्रशिक्षुओं के तौर पर समाहित तथा उपयुक्त स्थानों पर नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि 37 कर्मचारियों को अनुबंध आधार पर रोजगार प्रदान किया गया है।


मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम, हि.प्र.पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, मुख्य सचिव पी. मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.सी. फारका व डॉ. श्रीकांत बाल्दी, पर्यटन विभाग के निदेशक मोहन चौहान, हि.प्र. पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरेन्द्र सेठी, वरिन्द्र धर्मांणी, गोपाल कृष्ण महंत,  रूपेश कनवाल, विजय इन्द्र करन व अमरजीत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

VIDEO POST

View All Videos
X