Tuesday, October 03, 2023
BREAKING
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन आपदा राहत कोष में 200 करोड़ अंशदान, 300 करोड़ पहुंचने की उम्मीद: सीएम विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री सीएम बोले हिमाचल में स्‍थापित किया जाएगा कमांडो बल,1226 पद भरेगी सरकार कांग्रेस सेवादल ने आपदा राहत कोष में दिया 111111 का चेक सीएम ने सहायक अभियंताओं को ईमानदारी से काम को किया प्रेरित, राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) सीएम ने घोषित किया 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज, घर बनाने को मिलेंगे 7 लाख आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए एसडीआरएफ को 12.65 करोड़ जारी, सीएम ने की तारीफ एसबीआई कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिए 77.30 लाख मुख्यमंत्री ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया
 

10 जिलों की पेयजल परियोजना को धन की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी सरकार: मुकेश अग्निहोत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, June 14, 2023 18:39 PM IST
10 जिलों की पेयजल परियोजना को धन की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी सरकार: मुकेश अग्निहोत्री

मंडी, 14 जून। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एशियाई विकास बैंक एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ आज मंडी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि 10 जिलों के लोगों को लाभान्वित करने वाली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार एवं आजीविका परियोजना के लिए प्रदेश सरकार धन की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि एशियाई विकास बैंक से वित्तपोषित 1062 करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना से 3.96 लाख लोगों को पेयजल सुविधा प्रदान की जानी है।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जून 2028 तक यह परियोजना पूर्ण होगी। इस साल परियोजना के तहत 251 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जानी है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से इस परियोजना के तहत लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को गति देने के निर्देश दिए और प्रोजेक्ट पर समयबद्ध तरीके से विभिन्न औपचारिकताएं निपटाने को कहा।

उन्होंने बैठक में विश्व बैंक की ओर से मौजूद प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से परियोजना के बारे में चर्चा की। साथ ही प्रोजेक्ट को पूर्ण करने के लिए सहयोग की अपील भी की। उपमुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को परियोजना के विभिन्न मामलों पर समय समय पर समीक्षा बैठक करने के निर्देश भी दिए।

उपमुख्यमंत्री ने एशियन विकास बैंक के प्रतिनिधियों और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से बैंक द्वारा वित्तपोषित होने वाले आगामी संभावित प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श करने और उन पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परियोजना के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर बैंक के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। बैंक के प्रतिनिधि विवेक विशाल ने बैंक से वित्तपोषित होने वाली विभिन्न परियोजनाओं की तकनीकी जानकारी उपमुख्यमंत्री के साथ सांझा की।

बैठक में उपमुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, एशियन विकास बैंक के शहरी विकास और जल शाखा के परियोजना प्रशासन यूनिट प्रमुख ज्यूड के. कोलहेस, बैंक के इंडिया रेजिडेंट मिशन के शहरी विशेषज्ञ विवेक विशाल, जल शक्ति विभाग के ईएनसी धर्मेंद्र गिल, चीफ इंजीनियर सुरेश महाजन, उपेंद्र वैद्य और वीरेंद्र ठाकुर, एसई राजेश शर्मा मौजूद रहे।

 

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

मंडी जिला प्रशासन ने आधी रात को बचाईं ब्यास में फंसी 6 जिंदगियां

रेस्क्यू ऑपरेशन : मंडी जिला प्रशासन ने आधी रात को बचाईं ब्यास में फंसी 6 जिंदगियां

सेब आधारित अर्थव्यवस्था में तकनीकी सहायता प्रदान करे आईआईटी मंडी: राज्‍यपाल

जी-20/एस-20 सम्मेलन : सेब आधारित अर्थव्यवस्था में तकनीकी सहायता प्रदान करे आईआईटी मंडी: राज्‍यपाल

चुनौतियां से निपटने और विकास में तकनीकी सहयोग करे आईआईटी मंडी: मुकेश अग्निहोत्री

स्किल इंडिया : चुनौतियां से निपटने और विकास में तकनीकी सहयोग करे आईआईटी मंडी: मुकेश अग्निहोत्री

VIDEO POST

View All Videos
X