Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

वन रक्षकों के सौ, जेओए के 45 व जेएस के 21 पद भरे जाएंगे, वन विकास निगम का निर्णय

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 14, 2022 20:00 PM IST
वन रक्षकों के सौ, जेओए के 45 व जेएस के 21 पद भरे जाएंगे, वन विकास निगम का निर्णय

धर्मशाला(कांगड़ा),14 सितंबर। राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में वन विभाग में सौ पद वन रक्षक, 45 पद कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी, 21 पद कनिष्ठ आशुलिपिक के पद सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

 

यह जानकारी वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने बुधवार को धौलाधार होटल में राज्य वन निगम के निदेशक मंडल की 212 वीं बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत दी।

उन्होंने कहा कि वन निगम में कार्यरत दैनिक भोगी तथा अनुबंध कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति चार वर्ष तथा दो वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत नियमित करने का निर्णय लिया गया है। वन मंत्री ने कहा कि राज्य वन विकास निगम का राजस्व बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए ताकि राज्य वन विकास निगम की आमदनी में बढोतरी की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य वन विकास निगम तथा वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों द्वारा राज्य वन विकास निगम की बेहतरी के सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डा पवनेश कुमार ने बैठक का संचालन किया।
  इस अवसर पर प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा, अजय श्रीवास्तव प्रधान मुख्य अरण्यपाल, प्रबंध निदेशक डा पवनेश कुमार, कार्यकारी निदेशक आर लालनून, निदेशक राम कुमार, निदेशक जगदेव सिंह पठानिया, निदेशक बलबिंद्र सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

VIDEO POST

View All Videos
X