Saturday, April 19, 2025
BREAKING
ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: नरेश चौहान अप्रेंटिस और ऑपरेटर के 100 पदों के लिए इंटरव्‍यू 23 को भोरंज में पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया
 

10 माह में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से निपटाए 1.87 लाख मामले

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, August 03, 2024 16:36 PM IST
10 माह में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से निपटाए 1.87 लाख मामले

शिमला, 03 अगस्‍त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेशभर में अक्तूबर, 2023 से जुलाई, 2024 के मध्य राज्य सरकार द्वारा विशेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से 1,63,268 इंतकाल, 9,417 तकसीम, 12,453 निशानदेही और 2,427 राजस्व त्रुटियों के मामलों का निस्तारण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पहली बार किसी प्रदेश सरकार ने वर्षों से पड़े राजस्व मामलों की समस्या का समाधान करने के लिए इस तरह की लोक अदालतों का आयोजन कर मिशन मोड में कार्य किया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 30 और 31 जुलाई, 2024 को 10,746 इंतकाल, 408 तकसीम और 541 निशानदेही के मामले निपटाने के साथ-साथ 131 राजस्व त्रुटियों को सुधारा गया। इसके अतिरिक्त जुलाई, 2024 में 16,514 इंतकाल, 554 तकसीम और 2,142 निशानदेही तथा 464 राजस्व त्रुटियों के मामलों का निस्तारण किया गया और जुलाई माह में 31,500 राजस्व मामलों का निपटारा किया गया।


ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लोगों को इन अदालतों के माध्यम से घर-द्वार पर अपनी समस्याओं का समाधान मिल रहा है और राजस्व लोक अदालतों की सफलता का आकलन इस बात से किया जा सकता है कि लोग इस सुविधा का बढ़-चढ़ कर लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से वर्षों से लंबित पड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप ही आमजन को राहत मिल रही है और लंबित राजस्व मामलों के समाधान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अक्तूबर, 2023 से राजस्व लोक अदालतों का आयोजन करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम दो कार्य दिवस में इन लोक अदालतों का आयोजन कर लंबित राजस्व मामलों का समाधान किया जाता है ताकि लोगों को राजस्व कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पारदर्शी और त्वरित प्रशासन प्रदान करने को अधिमान दे रही है। सरकार द्वारा लिए गए जन हितैषी निर्णयों से लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जन-जन की सरकार है और आमजन की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर उनका समाधान किया जा रहा है।

कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: नरेश चौहान

आरोप : कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: नरेश चौहान

मुख्यमंत्री ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया

गुणात्‍मक शिक्षा : मुख्यमंत्री ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया

गुजरात के सौर ऊर्जा परियोजना से बेहतर है प्रदेश की परियोजना, मंत्रियों ने भाजपा के आरोप नकारे

पलटवार : गुजरात के सौर ऊर्जा परियोजना से बेहतर है प्रदेश की परियोजना, मंत्रियों ने भाजपा के आरोप नकारे

अस्पताल पर्ची पर 10 रुपये शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद : जय राम ठाकुर

बयान : अस्पताल पर्ची पर 10 रुपये शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद : जय राम ठाकुर

पॉवर  सेक्टर में चल रहे घोटाले विमल नेगी की मौत का कारण: जयराम ठाकुर

बड़ा खेल : पॉवर  सेक्टर में चल रहे घोटाले विमल नेगी की मौत का कारण: जयराम ठाकुर

विमल नेगी की मृत्‍यु पर राजनीति कर रही भाजपा, निष्‍पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध: सीएम

प्रतिक्रिया : विमल नेगी की मृत्‍यु पर राजनीति कर रही भाजपा, निष्‍पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध: सीएम

मंत्रिमंडल ने न्‍यूनतम बस किराया दोगुना बढ़ाया, 31 मार्च से नियमित होंगे अनुबंध कर्मी

फैसले : मंत्रिमंडल ने न्‍यूनतम बस किराया दोगुना बढ़ाया, 31 मार्च से नियमित होंगे अनुबंध कर्मी

हिमाचल की मियार घाटी में दिखी दुर्लभ ऊनी उड़ने वाली गिलहरी

फोटोग्राफिक साक्ष्य : हिमाचल की मियार घाटी में दिखी दुर्लभ ऊनी उड़ने वाली गिलहरी

VIDEO POST

View All Videos
X