सुजानपुर(हमीरपुर), 08 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की वजरोल पंचायत के गांव दुधला में रंगड़ों के काटने से मां-बेटी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 47 वर्षीय विद्या देवी पत्नी मदनलाल तथा उनकी बेटी 20 वर्षीय अंजना कुमारी घास काटने के लिए गई थी। घास काटते समय उन पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया और कई डंक मार दिए। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई।
ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए हमीरपुर रैफर कर दिया औरयहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा रैफर कर दिया गया। जब टांडा के डॉक्टर भी उनकी बिगड़ती हालत पर काबू नहीं पा सके तो वहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में भी उनकी हालत ना सुधरी और दोनों मां-बेटी भी मौत हो गई।
जानकारी मिली है कि विद्या और अंजना एक गरीब परिवार से संबंध रखती थीं। विद्या देवी का पति मदनलाल निजी का करके घर चालते हैं। वहीं अंजना कुमारी सेकेंड इयर की छात्रा थी। अंजना दो भाईयों की अकेली बहन थी।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट