Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

कांगड़ा जिले में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यायदा डाले वोट, कुल 71.88 प्रतिशत मतदान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, November 13, 2022 17:41 PM IST
कांगड़ा जिले में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यायदा डाले वोट, कुल 71.88 प्रतिशत मतदान

धर्मशाला(कांगड़ा), 13 नवंबर। कांगड़ा जिले में विधानसभा चुनावों को लेकर शनिवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में 15 विधानसभा सीटों के लिए 71.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 

कुल मतदान में महिलाओं का मत प्रतिशत 76.09 और पुरुषों का मतदान प्रतिशत 67.31 रहा। जिले के 13,12,774 मतदाताओं में से 9,43,653 ने शनिवार को मतदान में भाग लिया, इनमें 4,98,189 महिला और 4,45,461 पुरुष मतदाता रहे। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 3 (1 नूरपुर, 1 धर्मशाला और 1 बैजनाथ) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


बता दें, कांगड़ा जिले की 15 विधानसभा सीटों के लिए 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए जिले में 1627 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

कहां कितना मतदान



कांगड़ा जिले में नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 76.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 89898 मतदाताओं में से 68970 ने मतदान किया, जिनमें 32756 पुरुष तथा 36214 महिला मतदाता थे।

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 74.07 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 78661 मतदाताओं में से 58268 ने मतदान किया, जिनमें 26689 पुरुष तथा 31579 महिला मतदाता थे।

 

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 70.92 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 82896 मतदाताओं में से 56788 ने मतदान किया, जिनमें 27599 पुरुष तथा 29188  महिला मतदाता थे।

 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 73.18 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 88606 मतदाताओं में से 64978 ने मतदान किया, जिनमें 30878 पुरुष तथा 34100 महिला मतदाता थे।

 

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में 72.38 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 91857 मतदाताओं में से 66490 ने मतदान किया, जिनमें 33050 पुरुष तथा 33440 महिला मतदाता थे।

 

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 63.46 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 89855 मतदाताओं में से 57019 ने मतदान किया, जिनमें  26084 पुरुष तथा 30934 महिला मतदाता थे।

 

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.88 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 88676 मतदाताओं में से 62852 ने मतदान किया, जिनमें  29607 पुरुष तथा 33245 महिला मतदाता थे।

 

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 65.02 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 83461 मतदाताओं में से 54267 ने मतदान किया, जिनमें 24136 पुरुष तथा 30131 महिला मतदाता थे।

 

सुलह विधानसभा क्षेत्र में 70.69 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 105088 मतदाताओं में से 73855 ने मतदान किया, जिनमें 33787 पुरुष तथा 40068 महिला मतदाता थे।

 

देहरा विधानसभा क्षेत्र में 70.94 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 83423 मतदाताओं में से 59179 ने मतदान किया, जिनमें 27628 पुरुष तथा 31551 महिला मतदाता थे।

 

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 75.10 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 82598 मतदाताओं में से 62030 ने मतदान किया, जिनमें 29660 पुरुष तथा 32370 महिला मतदाता थे।



ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 72.98 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 100019 मतदाताओं में से 72948 ने मतदान किया, जिनमें 34170 पुरुष तथा 38778 महिला मतदाता थे।

जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 73.67 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 78627 मतदाताओं में से 57938 ने मतदान किया, जिनमें  27677 पुरुष तथा 30261 महिला मतदाता थे।

 

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में 72.46 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 77088 मतदाताओं में से 55854 ने मतदान किया, जिनमें 26218 पुरुष तथा 29636 महिला मतदाता थे।

 

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 75.67 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 92021 मतदाताओं में से 69540 ने मतदान किया, जिनमें  34069 पुरुष तथा 35470 महिला मतदाता थे।

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

वर्चुअल मीटिंग : भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

VIDEO POST

View All Videos
X