Thursday, April 25, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

यहां पर दिया जाएगा प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे के नाम से पदक व छात्रवृत्ति

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, November 16, 2020 14:30 PM IST
यहां पर दिया जाएगा प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे के नाम से पदक व छात्रवृत्ति

कुल्लू, 16 नवंबर। मेमे फाउंडेशन अगले साल से प्रसिद्ध साहित्यकार छेरिंग दोरजे के नाम से विभिन्‍न विषयों में पदक और छात्रवृत्ति की शुरूआत करेगा। दोरजे की शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीब रहे दोरजे हिमालय के जीते जागते नालंदा थे। दोरजे ने अपने धर्म इतिहास संस्कृति भाषा बनस्पति विज्ञान आदि कई विषयों पर असीमित ज्ञान के प्रकाश से कई दशकों तक मानव समाज की सेवा की।

लला मेमे फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन परशीरा ने बताया कि पश्चिमी हिमालय के विख्यात इतिहासकार एवं विद्वान छेरिंग दोरजे के अकस्मात निधन से हिमालयी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि छेरिंग दोरजे हिमालय के जीते जागते नालन्दा थे जिन्होंने अपने धर्म, इतिहास, संस्कृति, भाषा, वनस्पति विज्ञान आदि अनेकों विषयों पर असीमित ज्ञान के प्रकाश से कई दशकों तक मानव समाज की सेवा की है। उन्होंने पूर्व मंत्री एवं चुनाव आयुक्त एम एस गिल से लेकर विख्यात चित्रकार शोभासिंह एवं निकोलस रोरिक तक के परिवारों का लंबे समय तक विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया था। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में अनेकों बौद्ध भिक्षुओं को उनके धार्मिक साधना में भी बहुत मदद की है जिसका जीवंत उदाहरण बारह वर्ष लाहुल के एक गुफा में ध्यानस्थ रह कर विश्व भर में विख्यात हुई इंग्लैंड निवासी भिक्षुणी जेतसुनमा टशी पल्मो है।

परशीरा ने कहा कि ऐसे महापुरुष का जाना एक पूरे इतिहास के जाने के बराबर है और उनकी ज्ञान साधना की धारा को अविरल रखने के लिए लला मेमे फाउंडेशन अगले वर्ष से इतिहास, भोटी भाषा, पर्यटन, एवं भूगोल आदि विषयों में विशेष पदक एवं छात्रवृति आरम्भ करेगा इसी के साथ हिमालयी ज्ञान और इतिहास पर आधारित एक शोद्ध केंद्र की भी शुरुआत की जाएगी।

फॉउंडेशन के अध्यक्ष मंगल चंद मनेपा ने कहा कि छेरिंग दोरजे लला मेमे फॉउंडेशन के संरक्षक थे और पूरा फाउंडेशन परिवार इस समय शोकग्रस्त है, यदि कोरोना का कहर नही होता तो वह निश्चित ही एक भावभीनी श्रद्धांजलि का आयोजन करते जो अब 15 फरवरी को लला मेमे पुण्यतिथि के दिन किया जाएगा। फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्यों कर्नल प्रेम चंद, प्रेम लाल प्रधान, सोनम राम, नील चंद टेलंगवा, शकुन, सुषमा, रंजीत क्रोफा, विपिन शाशनी, मोहन लाल रेलिंगपा, शेर सिंह मनेपा, अभय चंद राणा ने छे़रिंग दोरजे के अकस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुऐ इसे हिमालयी समाज के लिए बहुत बडी हानि करार दिया।

अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

प्रवेश होगा निशुल्‍क : अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

हिमतरू प्रकाशन : मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

कवियों ने किया साहित्य उत्सव सराबोर : सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

दलाईलामा ने भेजा संदेश : साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

कवि साम्‍मेलन आयोजित : कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सम्‍मान : मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

राष्ट्रीय परिसंवाद एवं वेबीनार : सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

नेरी शोध संस्‍थान में परिसंवाद : युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

VIDEO POST

View All Videos
X