Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

प्रतिदिन दें हिंदी के प्रचलन को बढ़ावा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, September 14, 2020 15:59 PM IST
प्रतिदिन दें हिंदी के प्रचलन को बढ़ावा

बिलासपुर, 14 सितंबर। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश, जिला भाषा -संस्कृति अधिकारी बिलासपुर द्वारा राजभाषा पखवाड़ा एवं हिन्दी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय राजभाषा पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन बचत भवन में किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने शिरकत की। संजीव कुमार, ज़िला कल्याण अधिकारी बिलासपुर को शासकीय कामकाज में राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी वर्ग में तथा प्रकाश रेस्टा, अधीक्षक ग्रेड -11 को कर्मचारी वर्ग में प्रथम, रविन्द्र कुमार लिपिक द्वितीय, कार्यालय उप निदेशक उद्यान विभाग, नीलम कुमारी शर्मा, लिपिक, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय बिलासपुर को तृतीय पुरस्कार उपायुक्त द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


उपायुक्त गोयल ने अपने सम्बोधन में पुरस्कृत अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी एवं राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए इसी उत्साह से कार्य करते रहने के लिए आह्वान किया व अन्य विभागों को भी इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि 14 सितम्बर 1949 से पूरे राष्ट्र में इस दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 25 जनवरी 1965 को जारी की गई्र अधिसूचना के अनुसार हिन्दी को प्रदेश की राजभाषा के रूप में घोषित किया गया। मुख्यातिथि ने सभी से आह्वान किया कि सभी भाषाओं का ज्ञान जरूरी है परन्तु अपनी मातृभाषा पर हमें गर्व होना चाहिए। अपनी मातृभाषा को सर्वोपरि रखना चाहिए क्योंकि अपनी संस्कृति एवं भाषा से ही हम सभी की पहचान है। हिन्दी दिवस के अतिरिक्त भी हम सभी प्रत्येक दिन हिन्दी के प्रचलन को बढ़ावा दें तथा विभाग को भी यह सुझाव दिया कि राजभाषा हिन्दी के प्रचलन एवं प्रसार को और तीव्र गति से बढ़ावा दे।

अन्त में जिला भाषा-संस्कृति अधिकारी ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त करते हुए पुरस्कृत अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी । प्रशासन में राजभाषा हिन्दी के प्रचलन एवं सुविधा जुटाने का उतरदायित्व भाषा एवं संस्कृति विभाग का है। विभाग द्वारा राजभाषा को उन्नत करने तथा प्रशासन में इसका प्रयोग बढ़ाने हेतु हिन्दी से सम्बन्धित सामग्री का संकलन, सम्पादन एवं प्रकाशन कर समस्त विभागों को नि:शुल्क उपलब्ध करता है। हिन्दी के प्रति सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विभाग राजभाषा पुरस्कार प्रदान करता है। विभाग का सदैव प्रयास रहता है कि हिन्दी भाषा का उत्थान किया जाए। इसके लिए राजभाषा पुरस्कार एवं अन्य साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जाती है।

अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

प्रवेश होगा निशुल्‍क : अंतरराष्‍ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन शिमला में 16 से 18 जून तक

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

हिमतरू प्रकाशन : मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया

सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

कवियों ने किया साहित्य उत्सव सराबोर : सब खुश थे सुनकर जंग की बातें, मगर इधर पहरों मुंह में निवाला नहीं गया...

साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

दलाईलामा ने भेजा संदेश : साहित्य उत्सव शुरू, देश के वरिष्ठ साहित्यकारों से सीधा संवाद

कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

कवि साम्‍मेलन आयोजित : कितने मशहूर हो गये हो क्या, खुद से भी दूर हो गये हो...

मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सम्‍मान : मल्लिका नड्डा ने पद्मश्री के लिए ललिता और विद्यानंद को बधाई दी

सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

राष्ट्रीय परिसंवाद एवं वेबीनार : सोची-समझी साजिश के तहत विकृत किया गया भारतीय इतिहास: धूमल

युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

नेरी शोध संस्‍थान में परिसंवाद : युवा पीढ़ी को उपलब्‍ध करवाई जाए ऐतिहासिक घटनाओं की सही डॉक्यूमेंटेशन:राज्यपाल

VIDEO POST

View All Videos
X