Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने के बयान पर प्रियंका ने साधा निशाना

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, July 21, 2021 17:29 PM IST
ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने के बयान पर प्रियंका ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 21 जुलाई। कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने संबंधी बयान को लेकर केंद्र सरकार तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि ये मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात बढ़ा दिया और ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है।

 

 

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई: केंद्र सरकार। मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात 700 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। कांग्रेस नेता आरोप लगाया कि मौतें इसलिए हुईं क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों की व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा कि अधिकार सम्पन्न समूह और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज किया गया ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया गया।

 

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई। गौरतलब है कि कांग्रेस ने मंगलवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार पर यह 'गलत सूचना' देकर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया था कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की कमी की वजह से किसी की जान नहीं गई। कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि वह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएंगे क्योंकि उन्होंने सदन को 'गुमराह' किया है। इससे पहले, स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने उच्च सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था कि ‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड से मौत की सूचना देने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।’

 

 

उन्होंने कहा था कि ‘इसके अनुसार, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नियमित रूप से केंद्र सरकार को कोविड के मामले और इसकी वजह से हुई मौत की संख्या के बारे में सूचना देते हैं। बहरहाल, किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने ऑक्सीजन के अभाव में किसी की भी जान जाने की खबर नहीं दी है।’

एनएफटी, एआई और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा: उभरती चुनौतियों का समाधान

विचार : एनएफटी, एआई और मेटावर्स के युग में अपराध और सुरक्षा: उभरती चुनौतियों का समाधान

क्रिप्टोकरेंसी और डार्कनेट की चुनौतियां: 20% खतरनाक आपराधिक हमलों से लिंक

विष्‍लेषण : क्रिप्टोकरेंसी और डार्कनेट की चुनौतियां: 20% खतरनाक आपराधिक हमलों से लिंक

भारत और अमेरिका की प्रौद्योगिकी संचालित समान सहयोग के युग की शुरुआत

एआई फैंडशिप : भारत और अमेरिका की प्रौद्योगिकी संचालित समान सहयोग के युग की शुरुआत

मोबाइल फोन के क्षेत्र में भारत की प्रगति मैन्यूफैक्चरिंग की दृष्टि से बड़ी सफलता

पलटवार : मोबाइल फोन के क्षेत्र में भारत की प्रगति मैन्यूफैक्चरिंग की दृष्टि से बड़ी सफलता

पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के तीन दशक

लेख : पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण के तीन दशक

नए भारत में डॉ. अम्बेडकर की स्वीकार्यता: 132वीं जयंती पर विशेष

विचार : नए भारत में डॉ. अम्बेडकर की स्वीकार्यता: 132वीं जयंती पर विशेष

डिजिटलीकरण: भारतीय अर्थव्यवस्था का एक अनूठा प्रेरक

विचार : डिजिटलीकरण: भारतीय अर्थव्यवस्था का एक अनूठा प्रेरक

कृषि-वानिकी के क्षेत्र में क्रांति के लिए वन संरक्षण अधिनियम में उदारीकरण

विचार : कृषि-वानिकी के क्षेत्र में क्रांति के लिए वन संरक्षण अधिनियम में उदारीकरण

VIDEO POST

View All Videos
X