पांवटा साहिब(सिरमौर), 12 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के पुरुवाला थाना के तहत रामपुर घाट में अपनी मामी के साथ मामा के लिए खाना लेकर जा रही एक पांच साल की बच्ची की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घायल होने के बाद बच्ची को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, मगर यहां उसकी हालत में सुधार ना होता देख उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। बच्ची ने नाहन पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंकी पत्नी जोगिन्द्र सिहं निवासी गांव गोठना( उत्तर प्रदेश) हाल निवासी गांव रामपुर घाट मजदूरी करती है और उसका पति जोगिन्द्र सिंह गिरी नदी में ट्रैक्टर भरने का काम करता है। वो रोजाना पति के लिए खाना लेकर जाती है, मंगलवार को सुबह वो अपनी ननद की बेटी छाया के साथ पति के लिए खाना लेकर पैदल जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक ट्रैक्टर जिसे पवन निवासी अलीगढ़ चला रहा था ने उन्हें नदी में जाने के लिए अपनी सीट के साथ मडगार्ड पर बिठा लिया।
महिला ने कहा कि उसने बच्ची को गोद में पकड़ा हुआ था। पवन ट्रैक्टर को नदी में तेज रफ्तारी से पत्थरों पर से चला रहा था। उसने ट्रैक्टर को धीरे चलाने को कहा तो वह नहीं मान रहा था। इस बीच अचानक ट्रैक्टर के नीचे एक बड़ा पत्थर आया और पिंकी बच्ची के साथ उछल कर नीचे गिर गई। तभी छाया उसके हाथ से छिटक कर ट्रैक्टर की ट्रॉली की चपेट में आ गई और बुरी तरह घायल हो गई। दोनों को इलाज हेतु सरकारी अस्पताल पांवटा लाया गया। यहां छाया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नाहन रेफर कर दिया, मगर उसने वहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट