Saturday, April 19, 2025
BREAKING
ड्राईंग मास्टर के 314 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: नरेश चौहान अप्रेंटिस और ऑपरेटर के 100 पदों के लिए इंटरव्‍यू 23 को भोरंज में पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया
 

राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक और अनुचित भाषा शैली निंदनीय: सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 18, 2024 18:35 PM IST
राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक और अनुचित भाषा शैली निंदनीय: सीएम

शिमला,18 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के विरूद्ध भाजपा और शिवसेना नेताओं की अपमानजनक और अनुचित भाषा शैली की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की इस तरह की अपमानजनक बातें भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ठेस पहुंचाती हैं। इस मामले में भाजपा हाईकमान को हस्तक्षेप करना चाहिए तथा ऐसी टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


श्री सुक्खू ने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की कड़ी भर्त्सना करता हूं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के सम्मानित नेताओं में शुमार हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश में सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ कर रही है। राहुल गांधी, भाजपा नेतृत्व की केंद्र सरकार की तानाशाह नीतियों से त्रस्त लाखों लोगों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू जब कांग्रेस पार्टी से सांसद थे, तो वह राहुल गांधी के प्रशंसक रहे, लेकिन सत्ता में आने के लिए उन्होंने नैतिक मूल्यों से समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि श्री बिट्टू केवल अपने निजी स्वार्थ और भाजपा में अपनी छवि और स्थान को बनाए रखने के लिए तथा राज्यसभा सांसद बने रहने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने जनकल्याण की भावना को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक परिदृश्य में शब्दों की गरिमा को बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य शांति और सद्भावना का संदेश दिया है। वह भाजपा सरकार की जनविरोधी और दमनकारी नीतियों के विरूद्ध लगातार आवाज उठा रहे हैं। देश में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता भाजपा नेताओं को रास नहीं आ रही है। इसलिए वे मीडिया में बने रहने के लिए उनके खिलाफ असंसदीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि देश के लोगों को भारत की अखंडता के लिए किए गए गांधी परिवार का बलिदान याद है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के देश की शांति और अखंडता के लिए दिए गए बलिदान को पूरा विश्व जानता है।


उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा नेताओं को इस तरह के हथकंडे अपनाने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों और वंचितों के नेता है, जिनके साथ आज पूरा देश खड़ा है।

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक सुरेश कुमार, मलेन्द्र राजन, नीरज नैयर, विवेक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान और कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया भी उपस्थित थे।

कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: नरेश चौहान

आरोप : कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रही भाजपा: नरेश चौहान

मुख्यमंत्री ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया

गुणात्‍मक शिक्षा : मुख्यमंत्री ने 70 शिक्षकों को सिंगापुर शैक्षणिक यात्रा पर रवाना किया

गुजरात के सौर ऊर्जा परियोजना से बेहतर है प्रदेश की परियोजना, मंत्रियों ने भाजपा के आरोप नकारे

पलटवार : गुजरात के सौर ऊर्जा परियोजना से बेहतर है प्रदेश की परियोजना, मंत्रियों ने भाजपा के आरोप नकारे

अस्पताल पर्ची पर 10 रुपये शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद : जय राम ठाकुर

बयान : अस्पताल पर्ची पर 10 रुपये शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद : जय राम ठाकुर

पॉवर  सेक्टर में चल रहे घोटाले विमल नेगी की मौत का कारण: जयराम ठाकुर

बड़ा खेल : पॉवर  सेक्टर में चल रहे घोटाले विमल नेगी की मौत का कारण: जयराम ठाकुर

विमल नेगी की मृत्‍यु पर राजनीति कर रही भाजपा, निष्‍पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध: सीएम

प्रतिक्रिया : विमल नेगी की मृत्‍यु पर राजनीति कर रही भाजपा, निष्‍पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध: सीएम

मंत्रिमंडल ने न्‍यूनतम बस किराया दोगुना बढ़ाया, 31 मार्च से नियमित होंगे अनुबंध कर्मी

फैसले : मंत्रिमंडल ने न्‍यूनतम बस किराया दोगुना बढ़ाया, 31 मार्च से नियमित होंगे अनुबंध कर्मी

हिमाचल की मियार घाटी में दिखी दुर्लभ ऊनी उड़ने वाली गिलहरी

फोटोग्राफिक साक्ष्य : हिमाचल की मियार घाटी में दिखी दुर्लभ ऊनी उड़ने वाली गिलहरी

VIDEO POST

View All Videos
X