Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

चुवाड़ी  टनल के निर्माण को लेकर उठाए जाएंगे आवश्यक कदम: कुलदीप पठानिया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, January 17, 2023 17:42 PM IST
चुवाड़ी  टनल के निर्माण को लेकर उठाए जाएंगे आवश्यक कदम: कुलदीप पठानिया

सिहुंता(चंबा), 17 जनवरी। विधानसभा  अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है  कि  चंबा-चुवाड़ी  टनल के निर्माण को लेकर  आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने  आगामी पांच वर्षों के दौरान टनल के निर्माण कार्यों को पूरा करने  के प्रयास की बात  कही। विधानसभा अध्यक्ष आज  भटियात विधानसभा क्षेत्र  के  तहत सिहुंता  में  मतदाता आभार रैली को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। 

 

भटियात विधानसभा क्षेत्र में  विकासात्मक गतिविधियों को और बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विगत  कुछ वर्षों के दौरान  रुके विकास कार्यों की भरपाई अगले दो वर्षों के दौरान सुनिश्चित बनाई जाएगी। गत वर्ष भारी बारिश के कारण विस्थापन का   दंश झेल रहे क्षेत्रवासियों को भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि  एक विशेष कार्य योजना के तहत बेघर हुए लोगों के पुनर्वास के लिए उचित भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाएगी। 

 

सड़क निर्माण और पेयजल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को अपनी विशेष प्राथमिकता गिनाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने  कहा की आगामी दो वर्षों के दौरान सिहुंता- लाहडू-जोत संपर्क सड़क को  डबललेन  बनाया जाएगा। उन्होंने   राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के भवन निर्माण व चुवाड़ी  में  भव्य खेल परिसर   को एक निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करने का आश्वासन भी दिया। 

 

भटियात  विधानसभा क्षेत्र के लोगों के विश्वास पर खरा उतरने व लोगों की अपेक्षित आंकाक्षाओं तथा आशाओं के अनुरूप  विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का वायदा करते हुए  उन्होंने  योजनाबद्ध तरीके से समग्र एवं स्थायी विकास की  प्रतिबद्धता  का भरोसा भी दिया। उन्होंने  यह भी कहा कि  वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।  

 

विधानसभा अध्यक्ष ने पुरानी पेंशन योजना के बहाली, मुख्यमंत्री सुखआश्रय सहायता कोष,महिलाओं के लिए 1500 रुपये पेंशन, युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित  बनाएगी कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह जरूरी है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का विकास समान गति से हो।  प्रदेश सरकार सड़क, स्वास्थ्य, उर्जा, पेयजल, सिंचाई तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर बल दे रही है। इस दौरान लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

 

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस कमेटी , एनपीएसईए एसोसिएशन , पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन, सेवादल भटियात और अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग भटियात  द्वारा  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित  भी किया गया।  इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम भटियात सुनील कैंथ, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राम सिंह, अध्यक्ष महिला कांग्रेस  शालू शर्मा, अध्यक्ष सेवादल  विनोद कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में  स्थानीय लोग लोग उपस्थित रहे।

 

सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

विकास : सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

पर्यटन : मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

लाइट, कैमरा, एक्‍शन : चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

संवेदनाएं : विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मणिमहेश यात्रा : राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

निरीक्षण : मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

आपदा से क्षतिग्रस्त  घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर  की जाए जियो टैगिंग: अनिरुद्ध सिंह

बैठक : आपदा से क्षतिग्रस्त  घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर  की जाए जियो टैगिंग: अनिरुद्ध सिंह

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने श्री मणिमहेश डल झील  तक यात्रा कर  व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

प्रबंधन : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने श्री मणिमहेश डल झील  तक यात्रा कर  व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

VIDEO POST

View All Videos
X