Wednesday, April 17, 2024
BREAKING
सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम 4 जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर
 

अनुराग ठाकुर ने वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन के प्रशिक्षुओं को बांटे जॉब ऑफर लैटर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, June 21, 2022 20:26 PM IST
अनुराग ठाकुर ने वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन के प्रशिक्षुओं को बांटे जॉब ऑफर लैटर

समीरपुर(हमीरपुर), 21 जून। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हुनरमंद युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इसलिए सरकार युवाओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दे रही है। मंगलवार को समीरपुर में वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन के कौशल विकास केंद्र के कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में स्किल्ड युवाओं को कैरियर के बेहतर विकल्प उपलब्ध होते हैं और वे मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए जीवन में कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवा अपने आपको केवल सर्टिफिकेट और डिग्रियों तक ही सीमित न रखें। वे समय के साथ अपने स्किल को लगातार अपग्रेड एवं अपडेट करते रहें। इससे उन्हें न केवल रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, बल्कि वे स्वयं सफल उद्यमी बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे युवाओं और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है तथा उन्हें मुद्रा योजना के माध्यम से आसानी से ऋण मुहैया करवा रही है। यही कारण है कि कोरोना संकट के बावजूद भारत में सबसे ज्यादा स्टार्टअप सामने आए हैं। इसी संकट के दौरान देश की 50 नई कंपनियों को स्टार्ट अप यूनीकॉर्न का दर्जा मिला है।

युवाओं के कौशल विकास की दिशा में वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि फाउंडेशन के कौशल विकास केंद्र के माध्यम से युवाओं को रिटेल सेक्टर और आईटी सेक्टर से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इससे इन युवाओं को बेहतर रोजगार मिल रहा है। इस केंद्र में अभी तक प्रशिक्षित 51 में से 29 युवाओं को बड़ी कंपनियों में रोजगार भी मिल चुका है। इनमें विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षित युवाओं को जॉब ऑफर लैटर भी प्रदान किए।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन का यह वाहन जिला हमीरपुर में लोगों को डिजिटल लेन-देन, वित्तीय साक्षरता और वित्तीय प्रबंधन के संंबंध में जागरुक करेगा। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में यह वाहन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इससे जिलावासी अपनी आम दिनचर्या में डिजिटल प्रणाली अपनाएंगे तथा किसी भी तरह की वित्तीय धोखाधड़ी से बचेंगे।

इससे पहले वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन के प्रमुख पी. बालाजी ने अनुराग सिंह ठाकुर का स्वागत किया तथा फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी दी। फाउंडेशन के अधिकारी डॉ. नीलेरंजन ने भी फाउंडेशन की ओर से आरंभ किए गए कौशल विकास कार्यक्रमों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन के अधिकारी अंशुमन, आशिमा, संजय कुमार, अतुल कुमार, संभव फाउंडेशन की गायत्री और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने अपनाया योग: अनुराग सिंह ठाकुर

 


योग दिवस पर सुजानपुर के कटोच पैलेस में किया योगाभ्यास

सुजानपुर, 21 जून। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। अनुराग सिंह ठाकुर मंगलवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर सुजानपुर के निकट टीहरा के कटोच पैलेस के परिसर में आयोजित योगाभ्यास सत्र में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। नेहरू युवा केंद्र द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, पत्र सूचना कार्यालय, जिला प्रशासन, अन्य विभागों, शूलिनी विश्वविद्यालय, आर्ट ऑफ लीविंग और अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस योगाभ्यास सत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज दुनिया भर के लोग योग को अपना रहे हैं। कॉरपोरेट घरानों, कार्यालयों, शॉपिंग मॉल्स, एयरपोर्ट, हवाई जहाज और रेल में लोग अक्सर योग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर के 75 प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर स्थलों पर ”योग फॉर ह्यूमैनिटी” यानि मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुजानपुर के कटोच पैलेस के परिसर में योगाभ्यास सत्र में भाग लेना प्रत्येक प्रतिभागी के लिए गौरव की बात है।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे स्वस्थ जीवन के साथ-साथ स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के लिए योग अतिआवश्यक है। इसलिए फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया अभियान और अन्य अभियानों के साथ-साथ योग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे सिर्फ योग दिवस पर ही नहीं, बल्कि साल के 365 दिन और अपनी आम दिनचर्या में योग को शामिल करें। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हम आजादी के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और आने वाले 25 वर्षों में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेते हुए हर क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के लिए अपने-अपने स्तर पर हरसंभव योगदान दें।

 

उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ भारत शतरंज का भी जन्मदाता रहा है तथा इस वर्ष चैस ओलंपियाड की मेजबानी भी भारत ही कर रहा है। 28 जुलाई से आरंभ होने वाली चैस ओलंपियाड में लगभग 188 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। अनुराग ने बताया कि पहली बार चैस ओलंपियाड टॉर्च रिले की शुरुआत की गई है और भविष्य में भी हर चैस ओलंपियाड के लिए इस टॉर्च रिले की शुरुआत भारत से ही की जाएगी।

 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्जवलित करके योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद आर्ट ऑफ लीविंग एवं आयुष विभाग के विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया। नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक सैमसन मसीह ने अनुराग सिंह ठाकुर, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। पत्र सूचना कार्यालय के अतिरिक्त महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों को पत्र सूचना कार्यालय की ओर से प्रकाशित प्रचार सामग्री ”8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण“ और योग से संबंधित पुस्तिकाएं भेंट कीं। स्थानीय पंचायत प्रधान मीना ठाकुर ने भी केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

योगाभ्यास सत्र में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग, प्रदेश भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कैप्टन रणजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, अन्य पदाधिकारियों, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निदेशक, नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

VIDEO POST

View All Videos
X