Monday, December 11, 2023
BREAKING
मुख्यमंत्री सुक्‍खू आउटलुक बिजनेस मैगजीन के चेंजमेकर्स आफ द ईयर-2023 में शामिल व्यवस्था परिवर्तन का एक साल: धर्मशाला पहुंचेंगे 30 हजार लोग: पठानिया सरकार के एक सालाना समारोह के प्रबंध समन्‍वय में सुधीर शर्मा भी शामिल ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन का एक साल पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह: मुख्यमंत्री आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में ट्रायल 5 फरवरी से बैंगलोर में बालिकाओं की विवाह योग्य आयु बढ़ाने को गठित होगी समिति: सीएम पिकअप खाई में गिरी, 6 की मौत, 6 गंभीर हिमाचल में इंतकाल के 13,950 और तकसीम के 527 मामले निपटाए सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर समारोह में आयेंगे राहुल व प्रियंका: मुख्यमंत्री
 

असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 27, 2023 20:03 PM IST
असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान

शिमला, 27 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रूपये की सहायता राशि का अंशदान किया है। इस राशि का एक चेक आज यहां असम के वन मंत्री चन्द्र मोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता राशि कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का भी आग्रह किया है, ताकि प्रभावितों को यथासम्भव सहायता प्रदान की जा सके।  

 

उत्तराखंड सरकार ने किया 5 करोड़ रुपये का अंशदान



मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश मंे इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को उत्तराखंड राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की है। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।

 

सीएम की बहन ने दिया 111111 रुपये का योगदान

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां उनकी बहन संजोगता ठाकुर ने आपदा राहत कोष के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपये की राशि का चेक भेंट किया।

 

 

मुख्यमंत्री सुक्‍खू आउटलुक बिजनेस मैगजीन के चेंजमेकर्स आफ द ईयर-2023 में शामिल

उपलब्‍धि : मुख्यमंत्री सुक्‍खू आउटलुक बिजनेस मैगजीन के चेंजमेकर्स आफ द ईयर-2023 में शामिल

सरकार के एक सालाना समारोह के प्रबंध समन्‍वय में सुधीर शर्मा भी शामिल

आयोजन : सरकार के एक सालाना समारोह के प्रबंध समन्‍वय में सुधीर शर्मा भी शामिल

ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

योजना : ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री

व्यवस्था परिवर्तन का एक साल पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह: मुख्यमंत्री

आयोजन : व्यवस्था परिवर्तन का एक साल पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह: मुख्यमंत्री

बालिकाओं की विवाह योग्य आयु बढ़ाने को गठित होगी समिति: सीएम

मंडे मीटिंग : बालिकाओं की विवाह योग्य आयु बढ़ाने को गठित होगी समिति: सीएम

हिमाचल में इंतकाल के 13,950 और तकसीम के 527 मामले निपटाए

राजस्व लोक अदालत : हिमाचल में इंतकाल के 13,950 और तकसीम के 527 मामले निपटाए

सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर समारोह में आयेंगे राहुल व प्रियंका: मुख्यमंत्री

आयोजन : सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर समारोह में आयेंगे राहुल व प्रियंका: मुख्यमंत्री

हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के लिए हिमाचल सरकार प्रतिबद्ध: जगत नेगी

बयान : हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के लिए हिमाचल सरकार प्रतिबद्ध: जगत नेगी

VIDEO POST

View All Videos
X