Monday, February 17, 2025
BREAKING
ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की मुख्यमंत्री ने 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया सुख की सरकार में स्टील उद्योग दुखी, सस्‍ती बिजली का वादा तोड़ा: जयराम ठाकुर सीएम की अध्‍यक्षता में 883 करोड़ रुपये निवेश की 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी बद्दी में ट्रेनी और हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर 100-100 पदों पर होगी भर्ती 699 पदों के लंबित परिणामों को हिमाचल मंत्रिमंडल की स्‍वीकृति बायो गैस प्लांट के लिए प्रस्ताव न भेजने पर नेता प्रतिपक्ष ने सुक्‍खू सरकार को घेरा भूस्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग उपायों पर बल दे रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री महाकुंभ में सनातन विरोधी सुक्खू सरकार के इंतज़ाम नदारद, नहीं चलाई बसें: जयराम ठाकुर हिमाचल में दिसंबर माह तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगाः मुख्यमंत्री
 

भुभूजोत सुरंग को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में नामित किया गया: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, December 21, 2024 16:23 PM IST
भुभूजोत सुरंग को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में नामित किया गया: मुख्यमंत्री

धर्मशाला(कांगड़ा), 21 दिसंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में भुभूजोत सुरंग के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। रक्षा मंत्रालय ने अधिकारिक रूप से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भुभूजोत सुरंग, घटासनी-शिल्हा-भुभूजोत-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सामरिक महत्व की परियोजना के रूप में नामित करने की अनुशंसा की है।


रक्षा मंत्रालय ने पत्राचार के माध्यम से इस राजमार्ग और सुरंग के महत्व को इंगित करते हुए बताया कि यह राजमार्ग लेह-लद्दाख के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में सशस्त्र बलों को विभिन्न प्रकार की संवेदनशील गतिविधियों के सफलतापूर्वक संचालन में सहायता मिलेगी। सामरिक महत्व के साथ-साथ इस सुरंग से क्षेत्र को पर्याप्त सामाजिक-आर्थिक लाभ मिलेगा और इस दृष्टि से परियोजना के लिए बजटीय प्रावधान किए जाएंगे।


ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भुभूजोत सुरंग परियोजना के लिए राज्य सरकार के पक्ष को मजबूती से केन्द्र के समक्ष रखा था। उन्होंने 25 अक्तूबर, 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत रूप से भेंटकर इस परियोजना को प्राथमिकता प्रदान करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बारे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष भी रखा गया था। इस सुरंग का निर्माण राज्य के विकास के लिए मील पत्थर साबित होगा।


प्रस्तावित भुभूजोत सुरंग के निर्माण से कांगड़ा और कुल्लू के बीच की दूरी लगभग 50 किलोमीटर से कम हो जाएगी। जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सुरंग के बनने से लोगों की आर्थिकी भी  मजबूत होगी। राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है और पर्यावरण संरक्षण तथा सतत् विकास को को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सुरंगों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भुभूजोत सुरंग का निर्माण हिमाचल प्रदेश के विकास की दृष्टि से परिवर्तनकारी कदम साबित होगा। यह परियोजना न केवल सामरिक बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करेगी बल्कि क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी।

अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

नियुक्‍ति : अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विलीन : पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सांसदों ने केंद्रीय बजट की सराहना की, पीएम का आभार जताया

प्रतिक्रिया : सांसदों ने केंद्रीय बजट की सराहना की, पीएम का आभार जताया

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

चवर्ख : मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

25 हजार नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगीः मुख्यमंत्री

राज्‍यत्‍व दिवस : 25 हजार नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगीः मुख्यमंत्री

चमियाणा-टांडा में रोबोटिक सर्जरी के लिए 56 करोड़ मंजूर, कैबिनेट ने आग प्रभावितों को दी राहत

मंत्रिमंडल निर्णय : चमियाणा-टांडा में रोबोटिक सर्जरी के लिए 56 करोड़ मंजूर, कैबिनेट ने आग प्रभावितों को दी राहत

सीएम बोले मामलों को लम्बित रखने की प्रथा ‘डीलेड करप्शन’

समीक्षा बैठक : सीएम बोले मामलों को लम्बित रखने की प्रथा ‘डीलेड करप्शन’

मुख्यमंत्री ने कागंड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की

जनसभा : मुख्यमंत्री ने कागंड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की

VIDEO POST

View All Videos
X