बिलासपुर, 17 अप्रैल। प्रदेश सरकार की तरफ से इस साल 6 लाख क्विंटल गेंहू खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस खरीद के कारण प्रदेश के हजारों किसानों को 120 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। बिलासपुर के मजारी में 1.85 करोड़ की लगात से तैयार अनाज मंडी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित जनसभा में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पशुपालन, कृषि एवं मतस्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि बीते साल गेंहू 1975 रुपए प्रति क्विंटल क दर से खरीदा गया था वहीं इस साल 2015 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेंहू खरीदा जाएगा।
अनाज मंडी के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते साल कोरोना काल के बावजूद 3258 किसानों का गेंहू खऱीदा गया और 25.75 करोड़ की राशि इस पर व्यय की गई। इसी तरह धान खरीद के लिए 8 केंद्रों से बढ़ाकर 11 केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्रों से 5837 किसानों का 2.76 लाख क्विंटल धान खरीदा गया। इस दौरान किसानों को 54.13 करोड़ रुपए का सीधा लाभ किसानों को हुआ। उन्होंने कहा कि इस साल उपरोक्त 6 लाख क्विंटल गेंहू खरीद के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मजारी में अनाज मंडी के घोषणा से 12 पंचायत के किसानों को फसल बेचने में आसानी होगी। इस अनाज मंडी को कृषि विपणन बोर्ड ने कोरोना काल के बावजूद डेढ़ साल से भी कम समय में तैयार किया। 5 बीघा में इस तैयार मंडी में सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मजारी खड्ड की सफाई के लिए 5 लाख, मजारी से थलु सड़क के लिए 11 लाख, मजारी खड्ड के तटीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने मजारी में पशु औषधालय को स्तरोन्नत करने के लिए मामला कैबिनेट में ले जाने का आश्वासन भी दिया।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट