घुमारवीं(बिलासपुर),02 सितंबर। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल बिलासपुर देवेंद्र कौंडल से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उनके साथ तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने विश्वास दिलाया की तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं का पूर्ण रूप से समाधान किया जाएगा। साथ ही जो डिमांड चार्टर मंडल इकाई प्रधान बिलासपुर ने दिया है उस पर अति शीघ्र की बैठक बुलाकर तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस बिलासपुर में बैठक की और यह निर्णय लिया गया कि प्रबंधक वर्ग यदि नगरोटा बगवां में हुई घोषणा के अनुसार जूनियर टी मेट व हेल्पर की पदोन्नति समय अवधि 5 वर्ष से 3 वर्ष नहीं की गई और इस दौरान मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया गया, तो तकनीकी कर्मचारी संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विद्युत बोर्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। उसके उपरांत विद्युत बोर्ड मुख्यालय से प्रदेश सचिवालय तक तकनीकी कर्मचारियों की विशाल रैली निकाली जाएगी।
बैठक में संगठन मंत्री शालिग्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ जिला बिलासपुर सचिव श्यामलाल शर्मा, मंडल बिलासपुर प्रधान प्रेमलाल ठाकुर, मंडल घुमारवीं प्रधान मस्तराम शर्मा, जिला बिलासपुर के उप प्रधान प्रवीण कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण लाल, सचिव प्रीतम सिंह, रजत शर्मा, सुरेश कुमार, अभिषेक पटियाल बैठक में मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट