बिलासपुर, 24 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के सदर थाना क्षेत्र के तहत एक महिला ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के एक चालक पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि वो नोएडा (दिल्ली) में रहती है। उसका बिलासपुर में आना-जाना रहता है। इसी दौरान एचआरटीसी के चालक से उसकी पहचान हुई थी। महिला के अनुसार करीब तीन माह पूर्व जब वो निगम की बस में दिल्ली से बिलासपुर आई तो चालक उसे अपने कमरे में ले गया। शिकायतकर्ता के अनुसार चालक ने इसी दौरान उसके साथ दुराचार किया था।
पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई थी, जिसके आधार पर वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है, साथ ही धमकियां भी देता है। महिला के अनुसार आरोपी चालक उसके नोएडा स्थित कमरे में भी आया था और यहां भी उसने कई बार जबरदस्ती की। इसके चलते वह गर्भवती भी हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
आखिरी पड़ाव:
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सुक्खूविमोचन:
राज्यपाल ने लोकायुक्त का वार्षिक केलेंडर जारी कियाशुभकामनाएं दीं:
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट कीमुलाकात:
मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह को नववर्ष की बधाई दी5 जनवरी से उपलब्ध:
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया