Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

भाजपा के स्‍टार प्रचारकों में सभी हिमाचली नेता, कांग्रेस ने उतारे कई बाहरी नेता

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, October 09, 2021 18:37 PM IST
भाजपा के स्‍टार प्रचारकों में सभी हिमाचली नेता, कांग्रेस ने उतारे कई बाहरी नेता

 शिमला, 09 अक्‍तूबर। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र मंडी समेत  विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई में होने जा रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं। राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री अरुण सिंह द्वारा जारी इस सूची में स्टार प्रचारों की लिस्ट में हिमाचल के भाजपा नेता ही शामिल हैं। यहां तक की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है। उधर, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश के नेताओं के अलावा बाहर के कई बड़े नेताओं को स्‍टार प्रचारक बनाया गया है।

 

ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश में अपनी सरकार के रहते किसी बाहरी बड़े नेता को उपचुनाव में ना उतारकर यह संदेश देना चाहती है कि उसे प्रदेश और केंद्र में सत्‍ता के चलते प्रदेश की जनता का साथ मिलना तय है। वैसे भी अधिकतर उपचुनावों में सत्‍ता पक्ष का पलड़ा हमेशा भारी माना जाता है। अगर कोई बड़ा विरोध ना हो तो सत्‍तासीन पार्टी सत्‍ता के दम पर ही उपुचनाव में प्रत्‍याशी को जीता लेती है। फिलहाल जिस प्रकार से भाजपा में टिकट आवंटन को लेकर अंतरविरोध हो रहा है, उसे देखते हुए इस बार के उपुचनावों में भितरघात का भी खतरा बना हुआ है।  

 

भाजपा स्टार प्रचारकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, राजस्व मंत्री मोहिंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री मंत्री सुरेश भारद्वज, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंग सिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, सस्थ्य मंत्री डॉ राजीव बिंदल, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर एवं राकेश जम्वाल शामिल है।

 

इधर, कांग्रेस के स्टार प्रचार की लिस्ट में हिमाचली नेताओं सहित केंद्र के कई बड़े चहरे शामिल किए गए हैं। इसमें भूपेश बाघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, नवजोत सिंह सिद्धु, कन्हैया कुमार जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।

केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

त्रिदेव सम्मेलन : केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

सियासत : निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

त्रिदेव सम्‍मेलन : जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

संबोधन : कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जोश हाई : जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

शक्‍ति प्रदर्शन : जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X