Saturday, April 20, 2024
BREAKING
राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर
 

चंबा-भरमौर मार्ग पर सवारियों से भरी बस लुढ़की, 34घायल,7 गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, October 10, 2021 18:14 PM IST
चंबा-भरमौर मार्ग पर सवारियों से भरी बस लुढ़की, 34घायल,7 गंभीर

चंबा,10 अक्‍तूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तहत चंबा शहर से कुछ दूर चंबा-भरमौर नेशनल हाइवे पर स्‍थित करियां के समीप एक निजी बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस दुर्घटना में 34 सवारियों को चोटें लगी हैं। दुर्घटना रविवार सुबह साढ़े सात बजे की है, जब लिलह से चंबा की और आ रही बस करियां से कुछ दूरी पर अनियंत्रित हो गई। गनीमत यह रही कि बस पलटने के बजाए सड़क किनारे ढलान पर लुढ़क कर नीचे चली गई। इससे बस में सवार लोगों की जान बच गई।  

 

हादसे के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे। इनमें से करीब 34 सवारियों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इनमें से अधिकतर को मामुली चोटें लगी थीं और उपचार के बाद उन्‍हें घर भेज दिया गया, मगर 7 बस सवार ऐसे थे जिन्‍हें गंभीर चोटें लगी हैं। इनका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्‍ति...घायलों दी राहत  राशि

चंबा मुख्यालय के समीप भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ग्राम पंचायत   करियां  के पास सरेई में  निजी बस एचपी 73 A 1122  लिल्ह - धरवाला रूट  से चंबा आते   समय प्रातः 8 बजे के करीब  दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।  उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने घटना के कारणों के न्यायिक जांच के लिए एसडीएम सदर को एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए आदेश जारी किए हैं। एसडीएम चम्बा नवीन तंवर ने बताया कि प्रशासन द्वारा घायलों को तुरंत राहत राशि के तौर पर दस व पांच-पांच हजार की राशि प्रदान की गई है। घटना की सूचना प्रशासन को मिलते ही  एसडीएम चम्बा  नवीन तंवर मौके पर  राहत  व बचाव दल  के साथ पहुंचे और  घायलों को तुरंत दुर्घटना स्थल से बाहर निकालने   में   जुट गए। सदर थाना प्रभारी  शकीनी कपूर ने  ने बताया कि बस में 43 लोग सवार थे। स्थानीय   लोगों की मदद से   घायलों को एंबुलेंस  से  राजकीय  पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।  आंशिक रूप से   चोटिल  लोगों  को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और 12 घायल  लोगों का मेडिकल कॉलेज चंबा में  उपचार चल रहा है।

  

 

सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

विकास : सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

पर्यटन : मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

लाइट, कैमरा, एक्‍शन : चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

संवेदनाएं : विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मणिमहेश यात्रा : राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

निरीक्षण : मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

आपदा से क्षतिग्रस्त  घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर  की जाए जियो टैगिंग: अनिरुद्ध सिंह

बैठक : आपदा से क्षतिग्रस्त  घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर  की जाए जियो टैगिंग: अनिरुद्ध सिंह

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने श्री मणिमहेश डल झील  तक यात्रा कर  व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

प्रबंधन : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने श्री मणिमहेश डल झील  तक यात्रा कर  व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

VIDEO POST

View All Videos
X