Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

चंबा में वीर स्वतंत्रता सैनानियों के शौर्य और पराक्रम पर  कविता पाठ का आयोजन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, August 26, 2021 20:53 PM IST
चंबा में वीर स्वतंत्रता सैनानियों के शौर्य और पराक्रम पर  कविता पाठ का आयोजन

चंबा, 26 अगस्त। भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान  में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर वर्चुअल माध्यम से बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।  जिला भाषा अधिकारी,चंबा तुकेश शर्मा ने बताया कि  जिला  के  वरिष्ठ कवि भूपेंद्र जसरोटिया सिंह ने चम्बायली भाषा में वीर स्वतंत्रता सैनानियों के शौर्य और पराक्रम पर  कविता पाठ किया जबकि बलदेव मोहन खोंसला ने शायरी भरे अंदाज में देशभक्ति के लिए समर्पित कविता का पाठ किया। इसी तरह कवि  सुभाष साहिल ने ग़ज़ल गायकी से सबके मन को मोहित किया।

 

कवि सम्मेलन में   एमआर भाटिया ने स्थानीय चम्बायली भाषा में गीत के माध्यम से देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित  किए। इस दौरान कवि  उमेश ठाकुर, उत्तम सूर्यवंशी, केआर सोनी, नेक राम, कवयित्री मोनिका उपासना, महाराज परदेसी, अंक भट्ट, युद्धवीर टण्डन, आशीष बहल, अर्नव भार्गव, शाम अजनबी, दयापाल तथा  नवोदित कवियों में अनूप सिंह, नेहा शर्मा, हिमालय ठाकुर, वैशाली ने भी कविता पाठ किया। सम्मेलन में मंच का  संचालन कवि युद्धवीर टंडन ने किया।

 

इस बहुभाषी कवि सम्मेलन में जिले के करीब 22 कवियों ने भाग लिया। उन्होंने जिला चम्बा के 45 स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करते हुए उनके जीवनवृत पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन पर आगामी समय में शोध करने की बात भी कही ताकि जिले के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा आजादी के संघर्ष में दिए गए  योगदान से  लोग अवगत  हो सके।

 

सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

विकास : सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

पर्यटन : मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

लाइट, कैमरा, एक्‍शन : चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

संवेदनाएं : विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मणिमहेश यात्रा : राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

निरीक्षण : मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

आपदा से क्षतिग्रस्त  घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर  की जाए जियो टैगिंग: अनिरुद्ध सिंह

बैठक : आपदा से क्षतिग्रस्त  घरों की समयबद्ध सीमा के भीतर  की जाए जियो टैगिंग: अनिरुद्ध सिंह

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने श्री मणिमहेश डल झील  तक यात्रा कर  व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

प्रबंधन : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने श्री मणिमहेश डल झील  तक यात्रा कर  व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

VIDEO POST

View All Videos
X