Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

सीएम ने शिमला को शीर्ष स्थान प्राप्त होने पर सामूहिक प्रयासों को सराहा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, November 25, 2021 16:38 PM IST
सीएम ने शिमला को शीर्ष स्थान प्राप्त होने पर सामूहिक प्रयासों को सराहा

शिमला, 25 नवंबर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी शहरी विकास लक्ष्य सूचकांक 2021-22 में शिमला शहर को देश में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर राज्य के लोगों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की है।

 

इस उपलब्धि पर प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के नीति आयोग ने देश के 56 शहरों को इसमें शामिल किया था, जिनमें 10 लाख से अधिक आबादी वाले 44 शहर और 10 लाख से कम आबादी वाली 12 राज्यों की राजधानियां शामिल थीं। उन्होंने कहा कि यह सूची गरीबी, स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, सस्ती और सुलभ ऊर्जा और जलवायु जैसे मापदंडों के तहत शहरों के प्रदर्शन को ध्यान में रख कर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस सूची के मूल्यांकन के लिए 46 लक्ष्य और 77 संकेतक निर्धारित किए गए थे और शिमला शहर को 100 में से 75.50 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ है।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि हमारे देश की अधिकतर जनसंख्या गांवों में वास करती है, परन्तु देश के विकास में शहर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए नीति आयोग ने इंडो-जर्मन विकास निगम के अन्तर्गत जीआईजैड और बीएमजैड के सहयोग से सतत विकास लक्ष्य शहरी सूचकांक से संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए एक डैश बोर्ड विकसित किया है।

 

आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

: आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

वित्त पोषण : विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

गृहिणी सुविधा योजना : 160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

कैबिनेट मीटिंग : हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

शहीदों को नमन : राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

पहली किश्‍त : जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

प्रयास जारी : मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

डबल इंजन सरकार : कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

VIDEO POST

View All Videos
X