Monday, March 24, 2025
BREAKING
हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने को प्रयासरत: मुख्यमंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुक्‍खू, आपदा से नुकसान का मुआवजा देने का आग्रह किया नादौन में वर्द्धमान टैक्सटाइल्स कंपनी के साक्षात्कार 28 को स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सीएम सुक्‍खू, अतिरिक्‍त उधार की अनुमति मांगी विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा: जयराम ठाकुर किसानों को उजड़ने नहीं देंगे, कृषि भूमि बचाने के लिए बजट में प्रावधान: मुख्यमंत्री बिना समय सीमा आबंटित विद्युत प्रोजैक्‍ट वापस लेने को लेंगे कानूनी राय: मुख्यमंत्री विमल नेगी का शव पहुंचते ही फूटा गुस्‍सा, धरना प्रर्दशन, सरकार ने जांच बिठाई लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान
 

पालमपुर में 5 हजार क्षमता वाले सम्मेलन कक्ष की संभावना तलाशे पर्यटन विभाग: सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, August 28, 2024 19:37 PM IST
पालमपुर में 5 हजार क्षमता वाले सम्मेलन कक्ष की संभावना तलाशे पर्यटन विभाग: सीएम

शिमला, 28 अगस्‍त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।


मुख्यमंत्री ने हेलीपोर्ट्स और होटलों सहित पर्यटन की परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नागर विमानन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी हेलीपोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग को जिला कांगड़ा के पालमपुर में कम से कम पांच हजार लोगों की क्षमता वाले सम्मेलन कक्ष निर्मित करने की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना की आवश्यकता रहती है। इस तरह के निर्माण कार्यां से राज्य में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार कार्यों की भी समीक्षा की।


उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों को आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाता है।


ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस बाली, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन मानसी सहाय ठाकुर, प्रमुख अभियंता एन.के सिंह और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

हिमाचल को दो नए सैनिक स्कूल, कांगड़ा रेल लाइन ब्रॉडगेज करने का अनुरोध

संसद सत्र  : हिमाचल को दो नए सैनिक स्कूल, कांगड़ा रेल लाइन ब्रॉडगेज करने का अनुरोध

देहरा उपचुनाव में महिला मंडलों को केसीसी बैंक से मिले 25-25 हज़ार रुपए: जयराम

सवाल : देहरा उपचुनाव में महिला मंडलों को केसीसी बैंक से मिले 25-25 हज़ार रुपए: जयराम

प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

संबोधन : प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री ने सम्‍मनित की महिलाएं

कार्यक्रम : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री ने सम्‍मनित की महिलाएं

एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

खामियाजा : एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, सीएम ने दिए निर्देश

बैठक : अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, सीएम ने दिए निर्देश

अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

नियुक्‍ति : अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विलीन : पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

VIDEO POST

View All Videos
X