बिलासपुर, 07 सितंबर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर के पैतृक गांव बघड़ जाकर उनके पिता सदा राम ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, विधायक जे.आर.कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान तथा मण्डल अध्यक्ष हंस राज ने भी सुभाष ठाकुर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट