घुमारवीं(बिलासपुर), 23 मई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के बाड़ी-करंगोड़ा गांव गांव में ओएसडी महेन्द्र सिंह धर्माणी के पैतृक घर पहुंचकर उनकी माता कृष्णी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। वे 92 वर्ष की थीं।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव बाराद में पीटीसी डरोह से सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक स्वर्गीय बृजलाल धीमान के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर भी गए।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक सुभाष ठाकुर और जीत राम कटवाल भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट