Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

कांगड़ा के विकास के लिए मोमबत्ती की रोशनी में भी करूंगा बैठकः मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, May 25, 2023 18:27 PM IST
कांगड़ा के विकास के लिए मोमबत्ती की रोशनी में भी करूंगा बैठकः मुख्यमंत्री

धर्मशाला(कांगड़ा), 25 मई। व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सुक्खू सरकार की नई सोच कांगड़ा प्रवास के दौरान भी देखने को मिली। कांगड़ा जिला के प्रवास के दूसरे दिन चली समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ प्रस्तावित परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नरवाणा में बायो-डाइवर्सिटी पार्क का देर शाम निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय धर्मशाला में बैठक निर्धारित की। अधिकारियों ने उन्हें अवगत करवाया कि तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है और इसे बहाल करने में समय लग सकता है। जिस पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा के विकास के लिए मोमबत्ती की रोशनी में भी बैठक करनी पड़े तो अवश्य करूंगा।

नरवाणा बायो-डाइवर्सिटी पार्क का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री रात करीब आठ बजे मिनी सचिवालय धर्मशाला पहुंचे और विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में वन विभाग तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। लगभग डेढ़ घंटे चली इस बैठक में उन्होंने एशियन डवलेपमेंट बैंक (एडीबी) से वित्त पोषित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की जानकारी मांगी और कहा कि इन सभी परियोजनाओं को कार्यान्वित करनें के लिए सरकार उचित निर्णय लेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह विकास कार्यों के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं तथा जनता की सुविधा तथा राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। विकास योजनाओं में तेजी लाएं और उनका लाभ आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पांच जून को शिमला में दोबारा इस विषय पर समीक्षा बैठक करेंगे।


मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। सरकार हर विभाग के कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश के आम लोगों को समुचित लाभ मिल सके।

बैठक में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष आर एस बाली, विधायक सुधीर शर्मा, केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन, देवेंद्र भुट्टो, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, जिला कांगड़ा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय महाजन, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

वर्चुअल मीटिंग : भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

VIDEO POST

View All Videos
X