Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

कांग्रेस के पास न तो कोई नेता है ओर नही नीति: त्रिलोक कपूर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, October 22, 2021 18:36 PM IST
कांग्रेस के पास न तो कोई नेता है ओर नही नीति: त्रिलोक कपूर


धर्मशाला(कांगड़ा), 22 अक्तूबर वूल फेडरेशन के चेयरमैन एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि सत्ता की भूख में कांग्रेस देश-प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चार सीटों पर होने वाले उपचुनावों प्रचार दौरान कांग्रेस नेता अपनी घटिया मानसिकता दिखा रही है। जनता द्वारा नकारी जा चुकी कांग्रेस पार्टी के नेता उपचुनाव प्रचार में ऐसे हथकंडों का सहारा ले रहे हैं जिनकी जनता ने भी कभी कलपना नहीं की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा चारों सीटों मंडी, जुबल कोटखाई, फतेहपुर व अर्की पर उपचुनाव जीतेगी तथा कांग्रेस को करारा जबाब देगी।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास पर वोट मांग रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता की लालसा में वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई नीति-सिद्धांत नहीं है। कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही मगर उसके एजेंडे में कभी भी विकास नहीं रहा। केवल लूट-खसोट और अपना खजाना भरने का काम ही किया। उन्होंने कहा आजादी के बाद से अब तक इन 70 सालों में कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं हुआ, कांग्रेस जहां थी वहीं खड़ी है और उसी का परिणाम पूरे देश ने भुगता भी है। उस दौर में भी कांग्रेस को सत्ता की भूख थी, अब वो उनकी आदत बन चुकी है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर हल्ला मचाने वाले कांग्रेस नेता यह नहीं जानते कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन पर भी है, परंतु कांग्रेस नेताओं को तो केवल लोगों को गुमराह करने के मौके की तलाश रहती है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आज अपराधी अपराध करने से डरता है। जयराम सरकार ने हर वर्ग के लाभों को सुरक्षित किया है। विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जो कांग्रेस पार्टी के नेताओं की नजरों में खटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूसरी बार कोरोना महामारी का संकट छाया जिसमें केंद्र की मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार लोगों की जिंदगियों को सुरक्षित करने में लगी हुई है, जबकि इसके उलट प्रदेश की कांग्रेस पार्टी व विपक्ष के नेता इस तैयारी में लगे हुए हैं कि उपचुनावों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव किस प्रकार से जीता जा सके।

 

उन्होंने कहा जनता सब देख रही है तथा जनता आगे भी कांग्रेस को इसका पूरा सबक सिखाने की तयारी में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बौखलाहट में हैं। कांग्रेस विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठोर जनता को ब्यानों से गुमराह कर रहे हैं तथा भाजपा के खिलाफ झूठा दोष रोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास न तो कोई नेता है ओर ना ही नीति।

केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

त्रिदेव सम्मेलन : केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

सियासत : निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

त्रिदेव सम्‍मेलन : जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

संबोधन : कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जोश हाई : जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

शक्‍ति प्रदर्शन : जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X