Thursday, April 18, 2024
BREAKING
कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम
 

राकेश पठानिया बोले, जनादेश का अपमान कर रही कांग्रेस, भाजपा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, September 14, 2021 19:08 PM IST
राकेश पठानिया बोले, जनादेश का अपमान कर रही कांग्रेस, भाजपा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

शिमला, 14 सितंबर। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास के लिए सार्थक कदम उठा रही है। कोरोना महामारी जैसे संकट के बावजूद हिमाचल में विकास की कोई कमी नहीं आने दी गई है। लोगों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश सरकार के कार्य शायद विपक्षी दलों को नागवार गुजर रहे हैं और इसी कारण वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर अपने राजनीतिक हित साधने में लगे हुए हैं।

 

यहां जारी एक वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भाजपा उपचुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश सरकार द्वारा गत साढ़े तीन वर्षों में किए गए बेहतर कार्य और जन हितैषी निर्णयों पर हिमाचल की जनता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीता कर अपनी मोहर लगाएगी। प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का ही परिणाम है कि धर्मशाला और पच्छाद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का वहां की जनता ने खुले दिल से समर्थन किया। इसी तरह अब फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई एवं अर्की सीट पर विधानसभा उपचुनावों तथा मंडी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

 

राकेश पठानिया ने कहा कि गत दिवस कुल्लू में विपक्षी नेताओं की ओर से की गई बेबुनियाद बयानबाजी से प्रदेश की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। लोगों को भली-भांति पता है कि टुकड़ों में बंटी कांग्रेस अब अंतिम सांसें गिन रही है और प्रदेश तथा देश का नेतृत्व भाजपा के हाथों में पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में खुशहाल है और कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए गए बेहतर प्रबंधन से लोगों का विश्वास उन पर और भी बढ़ा है। प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय नेतृत्व ने भी खुले दिल से इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की है। 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगला चुनाव भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे भी।  हिमाचल की जनता उपचुनावों व आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है और जनता ने नारा दिया है- जन हितैषी जय राम सरकार, चुनेगा हिमाचल बार-बार। 

 

उन्होंने नेता विपक्ष सहित कांग्रेस के विधायकों एवं संगठन पदाधिकारियों को नसीहत दी कि वे अनाप-शनाप बयानबाजी करने के बजाए अपने सत्ता काल में अकर्मण्य बने रहने और केवल निजी हित साधने पर पश्चाताप अवश्य करें। नेतृत्व विहीन कांग्रेस में आज नेता, नीति और विज़न का स्पष्ट अभाव सभी को दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने अपने शासन के 50 वर्षों में प्रदेश में विकास कार्य किए होते तो उन्हें आज इस तरह दर-दर भटक कर अपनी सार्थकता सिद्ध नहीं करनी पड़ती। लोगों के दिलों से पूरी तरह उतर चुकी कांग्रेस और उसके नेता छटपटाहट में बेबुनियाद बयानबाजी कर  प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का भी अपमान कर रही है। 

केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

त्रिदेव सम्मेलन : केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

सियासत : निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

त्रिदेव सम्‍मेलन : जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

संबोधन : कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जोश हाई : जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

शक्‍ति प्रदर्शन : जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X