Friday, April 26, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

कर्नाटक में जीत से कांग्रेस उत्‍साहित, 2024 में भाजपा को देगी पटखनी: रमेश शर्मा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, May 14, 2023 20:47 PM IST
कर्नाटक में जीत से कांग्रेस उत्‍साहित, 2024 में भाजपा को देगी पटखनी: रमेश शर्मा

चंबा,14 मई। जिला चंबा के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक रमेश शर्मा ने कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक व शानदार जीत पर कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता को बधाई दी है। साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो व कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

 

रमेश शर्मा ने कहा की कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस बार कर्नाटक के स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई को लेकर जनता के बीच में गया और लोगों ने इन सब मुद्दों पर वोट से प्रहार कर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर भाजपा को उसका असली चेहरा दिखा दिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा हर बार धर्म, जाति, संप्रदाय में बांटकर लोगों से वोट हथियाती रही है, मगर इस बार तानाशाही पर लोकशाही की जीत हुई है। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार ने एक षड़यंत्र रच कर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करवाई और उन्हें लोकसभा में बोलने तक ना दिया गया, उससे देशवासी नाराज हैं। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई है।

 

उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश से चली कांग्रेस की चुनावी सुनामी में भाजपा का कर्नाटक का दुर्ग आज ध्वस्त हो गया है। उन्‍होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनकी टीम को भी कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभाने के लिए बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि अब 2024 में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस इसी तरह एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

पन्ना प्रमुख सम्‍मेलन : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

प्रचार  : चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

विकास : सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

पर्यटन : मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

लाइट, कैमरा, एक्‍शन : चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

संवेदनाएं : विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मणिमहेश यात्रा : राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

निरीक्षण : मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X