Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

वोट देते समय खुद तय करें देश को कौन बचा रहा है: शांता कुमार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, October 25, 2021 20:37 PM IST
वोट देते समय खुद तय करें देश को कौन बचा रहा है: शांता कुमार

फतेहपुर/धर्मशाला(कांगड़ा), 25 अक्तूबर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शांता कुमार ने कहा कि देश का भला कैसे हो वोट यह सोचकर देना होगा। वोट शहिदों की अमानत है, किसी बिरादरी या परिवार की नहीं। वोट देते वक्त आपको खुद यह तय करना है कि देश को बचा कौन रहा है। देश बचेगा तो प्रदेश बचेगा। भारत मजबूत हो रहा है। सेना मजबूत हो रही है। नए अस्त्र-शस्त्र लाए जा रहे है। दुनिया में भारत का नया स्वरुप निखर रहा है। सारे संकटों से हमारे देश को कौन बचा सकता है, क्या सोनिया व राहुल गांधी बचा सकते हैं, या उनकी बहन बचा सकती हैं, नहीं।

 

शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस की हालत क्या है इस पर जनता गहराई से विचार करे। कांग्रेस कन्हैया को लेकर आई। उसे प्रचार करने के लिए देव व वीरों की भूमि हिमाचल में बुलाया गया। कांग्रेस ने जिसे स्टार प्रचारक बनाया वे कन्हैया कौन है। देश की जनता हैरान है कि अंतकवादी अफजलगुरु का चेला कांग्रेस में शामिल हो गया, क्या ऐसी कांग्रेस देश को बचा सकती, कभी नहीं बचा सकती। इन सारे संकटों से भारत की रक्षा कोई कर सकता है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। नरेंद्र मोदी की पार्टी पंचायत से लेकर ससंद तक मजबूत हो। चुनाव कोई भी हो हमें उनकों मजबूत करना है जो देश के रक्षक हैं।

ये बातें शांता कुमार ने सोमवार को फतेहपुर विस क्षेत्र के सकरी, पधेढ़, भटोली, वढ़ोली, व पल्ली में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के हक में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए यह सुनहरी समय है। नरेंद्र मोदी की तरह सफल सरकार जयराम ठाकुर भी चला रहे हैं। वैक्सीनेशन की तरह पूरे भारत में जयराम फर्स्ट आना चाहिए। हिमाचल के लिए यह स्वर्णयुग है। छोटे से हिमाचल के बेटे जगत प्रकाश नड्डा दुनिया की सबसे पड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं। अनुराग ठाकुर भी आज कैबिनेट में मंत्री हैं। देश- प्रदेश में भ्रष्टाचार व बेरोजगारी दूर हो रही है। उन्होंने कहा वोट देश को दें किसी व्यक्ति या परिवार को नहीं।

उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अमितशाह के साथ भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। हमारे युवा केंद्रीय मंत्री अुराग ठाकुर बड़ी योग्‍यता से काम कर रहे हैं। यह हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात है। विकास कौन कर रहा है। मेरा भारत महान हो मेरा भारत अंतकवाद से मुकाबला करे इसके लिए वोट भाजपा को दें। प्रदेश का विकास इलाके का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। जिन कार्यों को असंभव माना जाता था उसे भाजपा ने संभव करके दिखाया है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटेगी इसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही असंभव संभव होने लगे। विकास के मामले में हिमाचल में कोई कमी नहीं है। जनता के लिए ऐसी-ऐसी योजनाएं आई जिसकी कभी किसे ने कल्पना नहीं की थी। हमारे तीन नेता, त्रिमूर्ति महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हुए हैं। नए उद्योग लगे तो हमारे पढ़े-लिखे बेरोजगारों को और रोजगर मिले। इसके लिए भाजपा सरकार ने धर्मशाला में इन्वेस्टर मिट का आयोजन किया। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को हिमाचल में में बुलाया गया। दिल्ली में जब हमारी सरकार नहीं थी तो काम करना कितना मुश्किल होता था, परंतु आज केद्र में भी और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। जनता को इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।


इस मौके पर उनके साथ पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, महामंत्री सतीश शर्मा, अर्जुन ठाकुर, पंकज हैप्पी, जगदेव ठाकुर अजय पठानिया, जिला अध्यक्ष रमेश बराड़ सहित कई नेता मौजूद थे।

केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

त्रिदेव सम्मेलन : केंद्र से 10,000 करोड़ की परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: सीएम

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

सियासत : निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व प्रकाश राणा भाजपा में शामिल, धूमल खेमे को बड़ा झटका

जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

त्रिदेव सम्‍मेलन : जरूरतमंद एवं गरीब लोगों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः जय राम ठाकुर

कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

संबोधन : कुल्‍लू में नड्डा का सम्‍मान, बोले डबल ईंजन सरकार से हुआ अतुलनीय विकास

भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : भाजयुमो पदाधिकारियों से बोले नड्डा, मेहनत व लग्‍न से करें काम शीर्ष पर पहुंचेंगे

जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्‍ट्रीय प्रशिक्षण शिविर : जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जोश हाई : जेपी नड्डा की नगरोटा रैली, आप और कांग्रेस पर हमला, प्रदेश के विकास पर भी बोले

जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

शक्‍ति प्रदर्शन : जेपी नड्डा की रैली कल, सीएम ने तैयारियों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X