Monday, October 02, 2023
BREAKING
विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री सीएम बोले हिमाचल में स्‍थापित किया जाएगा कमांडो बल,1226 पद भरेगी सरकार कांग्रेस सेवादल ने आपदा राहत कोष में दिया 111111 का चेक सीएम ने सहायक अभियंताओं को ईमानदारी से काम को किया प्रेरित, राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) सीएम ने घोषित किया 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज, घर बनाने को मिलेंगे 7 लाख आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए एसडीआरएफ को 12.65 करोड़ जारी, सीएम ने की तारीफ एसबीआई कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिए 77.30 लाख मुख्यमंत्री ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया कला अध्यापकों और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए न्यूनतम छात्र संख्या शर्त हटाने पर होगा विचार:सीएम मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन
 

हरिपुर के बैह धौंटा में था सीएम का पैतृक गांव, 90 वर्ष पूर्व नादौन शिफ्ट हुआ था परिवार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, May 26, 2023 20:30 PM IST
हरिपुर के बैह धौंटा में था सीएम का पैतृक गांव, 90 वर्ष पूर्व नादौन शिफ्ट हुआ था परिवार

हरिपुर(कांगड़ा), 26 मई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पुश्तैनी गांव बैह धौंटा के निवासी बड़ी संख्या में आज उनकी देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर रैली में उत्साह के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे। बैह धौंटा देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और गांव के निवासी विशेष रूप से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे।

 

बैह धौंटा के निवासी जगदीश चौहान ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रिश्ते में उनके भाई लगते हैं और उनके दादा तक की पीढ़ी इसी गांव में रहती थी। लगभग 90 साल पहले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का परिवार बैह धौंटा गांव से शिफ्ट होकर नादौन के भवड़ां चला गया था। वहीं ग्राम पंचायत बैह के प्रधान गंधर्व सिंह ने बताया कि आज भी ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिजन सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बैह धौंटा आते हैं।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग इस बात से बेहद खुश हैं कि उनका एक पारिवारिक सदस्य आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान है और उनके इलाके का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क दिया है और केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया है। पौंग झील में भी उन्होंने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, जिससे देहरा के युवाओं को भी लाभ होगा।

धौंटा पचायत के प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि वह 26 मई को धर्मशाला में मुख्यमंत्री से भेंट कर चुके हैं। इस दौरान ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के परिवार के कई सदस्य भी साथ रहे और क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री ने उनसे जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दोबारा मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें उनके पुश्तैनी गांव बैह धौंटा आने का निमंत्रण देंगे और उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगे।

कांग्रेस देहरा जिला के पूर्व अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बताया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू देहरा के पुत्र हैं और जसवां परागपुर के दामाद हैं। उनका कांगड़ा के साथ गहरा रिश्ता है और इस क्षेत्र के विकास को लेकर वह बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कांगड़ा जिला को टूरिज़्म कैपिटल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिला के विकास के लिए वह बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आरम्भ करेगी।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई अवसरों पर कहा है कि कांगड़ा उनका घर है और कांगड़ा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीएम बोले हिमाचल में स्‍थापित किया जाएगा कमांडो बल,1226 पद भरेगी सरकार

लोकार्पण : सीएम बोले हिमाचल में स्‍थापित किया जाएगा कमांडो बल,1226 पद भरेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया बोले भारी बारिश के चलते क्रशर पर रोक

जन्‍माष्‍टमी : मुख्यमंत्री ने चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया बोले भारी बारिश के चलते क्रशर पर रोक

मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

दौरा : मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर और सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

डिप्‍टी सीए ने हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया

आपदा : डिप्‍टी सीए ने हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया

बड़ा भंगाल में सरकार ने वायु सेना की मदद से पांच लोग किए एयरलिफ्ट

रेस्क्यू : बड़ा भंगाल में सरकार ने वायु सेना की मदद से पांच लोग किए एयरलिफ्ट

राहुल गांधी के संसद में लौटने पर खुशी की लहर, सेवादल ने बांटे लड्डू

बहाली : राहुल गांधी के संसद में लौटने पर खुशी की लहर, सेवादल ने बांटे लड्डू

रोजगार मेले में 1120 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

जॉब इंटरव्यू : रोजगार मेले में 1120 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

डीसी ने बलिदानी वीरों के अतुलनीय साहस और शौर्य को किया नमन

श्रद्धांजलि : डीसी ने बलिदानी वीरों के अतुलनीय साहस और शौर्य को किया नमन

VIDEO POST

View All Videos
X