शिमला, 07 सितंबर।हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान भूपेन्द्र सिंह (बॉबी) की अध्यक्षता में मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह के साथ शिष्टाचार भेंट की। महासचिव महेश कुमार ने बताया कि इसमें वरिष्ठ उप-प्रधान चानण मैहता, उप-प्रधान राजेन्द्र सिंह (मियॉं), संयुक्त सचिव महेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार एवं कार्यकारी सदस्य विनोद, मनोज, नवनीत, कुलदीप व रक्षित उपस्थित रहे। महेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव ने संगठन को आशवस्त किया कि कर्मचारियों के हित की जो भी मांगे होंगी उनको निकट भविष्य में पूरा करने के लिए संगठन का सहयोग करेंगे।
बैठक में कार्यकारिणी ने तय किया कि पहला जनरल हॅाउस 13 सितंबर को दोपहर 1:30 आर्मसडेल भवन के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य अनुबंध कर्मचारी संगठन के प्रधान सुरेन्द्र कुमार नड्डा ने भी अपनी कार्यकारणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन की कार्यकारणी के साथ सचिवालय संगठन के कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक होने जा रहीं है। इसमें कर्मचारी हित में जो मांगे उठाई जाएंगी उनको पूरा करवाने के लिए सभी मिलकर अपना सहयोग करेंगे।
साथ ही संगठन ने चार वर्ष के बाद संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक बुलाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। महेश ने कहा कि इससे सचिवालय एवं प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को उनकी काफी समय से रूकी मांगों को पूरा होने की उम्मीद जगी है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट