धर्मशाला(कांगड़ा), 03 जनवरी। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में पहली बार पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आभार रैली में तैनात आईपीएस अधिकारी एसआर राणा को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआर राणा भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबेरी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस.आर. राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला का दौरा किया और श्री राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस दुःखद घटना से शोकाकुल एसआर राणा की धर्मपत्नी, पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों से गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एस. आर. राणा के परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्री राणा के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर विभिन्न विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट