धर्मशाला(कांगड़ा), 14 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के धर्मशाला उपमंडल के तहत आने टँग नरवाना क्षेत्र के उथला ग्रां में गेंहू की फसल से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल महिला ने टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को खेतों से गेहूं काटने के बाद ग्रामीण उसे कैंटर में लाद कर वापस आ रहे थे। कैंटर में 10 लोग सवार थे। इसी बीच उथड़ाग्रां के पास कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे में सुनील कांत(40) पुत्र बलदेव चंद, सीता देवी(32) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत व सीता देवी की बेटी तृष्षा(6), आरती पत्नी कुशल कुमार और मिलाप चंद(32) पुत्र अशोक कुमार की मौत हो गई। इस हादसे में सीता को गंभीर हालत में टांडा ले जाया गया था जहाँ उसने दम तोड़ दिया। वहीं घायलों में पूजा बेटी कुशल कुमार, अभिनव पुत्र कुशल कुमार, अनिल कांत पुत्र बलदेव, प्रगति पुत्री अनिल कांत शामिल हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में उपचार चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने दुख जताया, हरसंभव सहायता के निर्देश दिए
उथड़ाग्रां पंचायत के रसेहड़ गांव में हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार दुर्घटना प्रभावित लोगों के साथ है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की और कहा कि स्थानीय अस्पताल प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही पीड़ितों को फौरी राहत प्रदान की।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट