धर्मशाला(कांगड़ा),19 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में स्थित जेल में बंद डकैती के मामले का अंडर ट्रायल कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को तीन अन्य कैदियों के साथ पठानकोट ले जाया गया था, जहां से गुरुवार दोपहर को वह पुलिस कस्टडी से भाग निकला।
मिली जानकारी के अनुसार चारों कैदियों की पठानकोट कोर्ट में चल रहे मामलों में पेशी थी। इसी दौरान एक कैदी कांगड़ा पुलिस के जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में अभी अधिकारिक बयान नहीं आया है।