Thursday, April 25, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

महिलाओं के सशक्तिकरण में आर्थिक स्वतंत्रता  अहम: उपायुक्‍त

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, November 12, 2021 18:32 PM IST
महिलाओं के सशक्तिकरण में आर्थिक स्वतंत्रता  अहम: उपायुक्‍त

चंबा,12 नवंबर। पैनइंडिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय  विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के उत्थान और उनके अधिकारों के संरक्षण में  संवैधानिक दायित्व और विधिक सेवाएं संस्थाओं की  भूमिका विषय पर  जिला स्तरीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन आज  बचत भवन में किया गया।

 

शिविर के शुभारंभ सत्र में उपायुक्त  डीसी राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरद लगवाल समापन सत्र के मुख्य अतिथि  रहे। शुभारंभ सत्र में अपने संबोधन के दौरान उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के हनन की अवस्था में जागरूक होने के साथ दूसरों के अधिकारों की रक्षा भी अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण में आर्थिक स्वतंत्रता सबसे अहम  है। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा आरंभ की गई सभी महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़कर लाभ लिया जाना चाहिए।

 

विभिन्न सामाजिक  कुरीतियों के खात्मे को लेकर डीसी राणा ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, नशीले पदार्थों का सेवन गंभीर चिंता का विषय है। इन्हें रोकने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। इस दौरान उपायुक्त ने  वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की।

 

शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरद लगवाल ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मकता लाने के लिए महिला वर्ग ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने  कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। 

 

प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए शरद लगवाल ने  कहा कि  महिलाएं प्राधिकरण से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। महिलाओं के लिए आय  सीमा निर्धारित नहीं है। उन्होंने इस दौरान शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंकज गुप्ता ने प्राधिकरण द्वारा निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए  नालसा ऐप, विधिक सहायता सेल, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सहायता लेने  से संबंधित विषय पर जानकारी प्रदान की।

 

शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बालकृष्ण शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

 

इस दौरान अधिवक्ता मैना ठाकुर और किरण  चौणा ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों और नालसा के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की जानकारी से उपस्थित महिलाओं को अवगत करवाया ।

 

खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

पन्ना प्रमुख सम्‍मेलन : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

प्रचार  : चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

विकास : सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

पर्यटन : मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

लाइट, कैमरा, एक्‍शन : चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

संवेदनाएं : विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मणिमहेश यात्रा : राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

निरीक्षण : मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X