नई दिल्ली/शिमला, 14 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। आज नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तरीखों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे।
उन्होंने बताया कि हिमाचल में चुनावों की आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 अक्तूबर से होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्तूबर तक नामांकन होंगे, नामांकन की जांच 27 अक्तूबर को होगी, नामांकन वापसी 29 अक्तूबर को होगी। वहीं चुनाव की तारीख 12 नवंबर और मतगणना आठ दिसंबर को रखी गई है।
ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं। मौजूदा समय में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार मुख्यमंत्री के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में होंगे। पिछला चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल की अगुवाई में लड़ा गया था और भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 44 सीटों पर जीत दर्ज की, मगर सीएम पद के प्रत्याशी प्रो. धूमल सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना चुनाव हार गए थे। इसके चलते भाजपा ने जय राम ठाकुर को सीएम बनाया था। वहीं पूर्व के विस चुनावों में कांग्रेस को 21, सीपीआई(एम) को 1 और निर्दलीय ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
चुनाव आयोग के अनुसार इस बार हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। प्रदेश में 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। वहीं सौ साल से अधिक के मतदाताओं की संख्या 1184 है।
चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, विकलांग या कोविड संक्रमित जो वोट देना चाहते हैं और वह लोग पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं। ऐसे मतदाताओं को आयोग घर जाकर मतदान करने की सुविधा देगा।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट