Friday, April 26, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

हिमाचल की राजनीति का एक और सितारा अस्‍त, सेरी मंच से दी जाएगी अंतिम विदाई

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, May 11, 2022 21:17 PM IST
हिमाचल की राजनीति का एक और सितारा अस्‍त, सेरी मंच से दी जाएगी अंतिम विदाई

शिमला,11 मई। हिमाचल प्रदेश की राजनीति का एक और सितारा अस्‍त हो गया। पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम का आज एम्‍स दिल्‍ली में देहांत हो गया। हिमाचल प्रदेश में दूर संचार क्रांति के मसीहा कहे जाने वाले पंडित सुखराम की मौत की खबर से पूरे प्रदेश में शो की लहर फैल गई। नब्‍बे के दशक में पहाड़ पर टेलीफोन की घंटियां बजाने वाले पंडित सुखराम प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शूमार थे। वे काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। उनकी मौत के साथ ही प्रदेश ने एक साल में कई बड़े राजनेताओं को खो दिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री जीएस बाली, फ़तेहपुर से विधायक सुजान सिंह पठानिया, सांसद रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक एवं जुब्बल कोटखाई सीट से विधायक नरेंद्र बरागटा के देहांत से प्रदेश की राजनीति में कई रिक्‍त स्‍थान पैदा हो गए थे।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक के कारण पिछले शनिवार को एम्स में भर्ती किया गया था। एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि 1:40 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

 

वहीं, पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पंडित सुखराम शर्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रखा जाएगा। यहां पर स्थानीय नेता उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, और फिर इसके बाद हनुमानघाट स्थित शमशानघाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंडित सुखराम के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा शोक जताते हुए इसे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

 

 

वहीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पण्डित सुख राम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पण्डित सुखराम एक महान दूरदर्शी नेता थे, जिन्हें देश में दूरसंचार क्रान्ति के लिए स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पण्डित सुखराम के निधन से देश ने विशेष रूप से हिमाचल ने सदैव नए विचारों और पहलों को बढ़ावा देने वाला एक उत्कृष्ट सांसद खो दिया है। जय राम ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

 

पंडित सुखराम 1962 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और 1967, 1972, 1974 (उप चुनाव), 1977, 1982, 1998 और 2003 में पुनः चुने गए। वह 1967-72, 1980-85 और 24 मार्च, 1998 से 7 मई, 1998 तक राज्य मंत्रिमण्डल में ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, सिंचाई इत्यादि विभागों के मंत्री रहे। वह मंडी संसदीय क्षेत्र से 1985, 1991 और 1996 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और विभिन्न विभागों में केन्द्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

 

जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुख राम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडित सुख राम एक विजनरी नेता थे और प्रदेश की राजनीति एवं विकास में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। पंडित जी को उनके प्रगतिशील विचारों, दूरदर्शी सोच और लोक विकास के कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। संचार क्रांति के लिए वे जन-मन में हमेशा रहेंगे।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

 

राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

 

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।   राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि पण्डित सुख राम का दूरसंचार क्षेत्र को विस्तार प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता थे जिनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया, जिसे प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। राज्यपाल ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X