मनाली(कुल्लू), 24 जून। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली शुक्रवार सुबह गोलियों की आवाज से कांप उठी। यहां के होटल हिमालयन ओक में हुए इस गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
यह घटना आग की तरह फैल गई और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि यह गोलीकांड क्यों हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक विवाहित महिला के पास रात को ठहरे उसके एक पुरुष दोस्त को देख महिला के पति ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी के इस तथाकथित दोस्त को गोलियों से भून डाला और बाद में खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की दो महिलाओं ने होटल को लीज पर लिया था। इनमें एक विवाहित थी। बीती रात दोनों महिलाओं ने सन्नी नाम के अपने एक दोस्त को डिनर पर बुलाया हुआ था। बताया जा रहा है कि रात को एक महिला ने अपने इस दोस्त को अपने साथ कमरे में ठहरा रखा था। इसी बात की भनक जब महिला के पति लगी तो वह शुक्रवार सुबह होटल में पहुंच गया और पत्नी को अज्ञात व्यक्ति के साथ पकड़ने पर उसका दोनों से झगड़ा हो गया। इस बीच महिला के पति ने आवेश में आकर पत्नी के दोस्त पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोस्त की मौत के बाद महिला के पति ने खुद को भी गोली मार ली। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं महिला भी इस घटना में घायल बताई जा रही है।
उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। यह भी बताया जा रहा है कि वारदात आधी रात की है। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट